किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गोपालगंज जिले की विजयीपुर थाना पुलिस ने एक किशोरी का अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने तथा यौन शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गोपालगंज जिले की विजयीपुर थाना पुलिस ने एक किशोरी का अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने तथा यौन शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को घटना की सूचना मिलने के बाद विजयीपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी द्वारा एक फर्जी फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो उन्हें भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा था। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पक्ष मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर उतारू हो गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कराए गए। वहीं, पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेजा गया। इस संबंध में विजयीपुर थाने में 1 सितंबर 2026 को कांड संख्या 271/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर नामजद आरोपी बिंदू गोंड क़े पुत्र रौशन गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी  स्थानीय थाने क़े सुदामाचक गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले का अनुसंधान जल्द से जल्द पूरा कर स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM