मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

राज्य के नालंदा जिले से बडी खबर है। यहां खेत के मोटर की विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसके कारण दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामले में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

राज्य के नालंदा जिले से बडी खबर है। यहां खेत के मोटर की विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसके कारण दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामले में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के संतनबिगहा गांव में खेत के मोटर के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में 25 वर्षीय संजीव कुमार यादव की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं उसका भाई कविन्द्र यादव भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंप कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष के पीछे दो दिन पुरानी रंजिश और मंगलवार रात का तात्कालिक विवाद मुख्य वजह बना। मंगलवार की रात विवाद ने उस वक्त नया रूप ले लिया, जब संजीव कुमार के खेत में लगे मोटर का स्टार्टर टूटे होने की बात सामने आई। हिलसा डीएसपी रंजन कुमार के मुताबिक, स्टार्टर टूटने से आक्रोशित संजीव सड़क पर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। दूसरे पक्ष को लगा कि गालियां उन्हें दी जा रही हैं। इसी गलतफहमी और पुरानी रंजिश के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार करीब तीन से चार राउंड गोलियां चलीं। इसी क्रॉस फायरिंग में संजीव कुमार और उसके भाई कविन्द्र यादव को गोली लगी। संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही थरथरी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार और हिलसा डीएसपी रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है, ताकि दोबारा किसी तरह का विवाद या तनाव न बढ़े। वहीं, इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों में मातम और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM