पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री

राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की स्थापना पटना या इसके आसपास के इलाके में होगी। केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री

पटना: राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की स्थापना पटना या इसके आसपास के इलाके में होगी। केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंत्री डॉ. कुमार ने बुधवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि राज्य के कलाकार कई वर्षों से एनएसडी कैंपस की स्थापना कराने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से वार्ता की है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इसे पटना में खोलने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि राज्य के कलाकारों के लिए राज्य सरकार के माध्यम से कई योजनाएं शुरू की गई है। राज्य के सभी जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये जाएंगे। कई जिलों में प्रशिक्षण केंद्र खुल गए है। वहां सुयोग्य प्रशिक्षकों के माध्यम से नृत्य, संगीत, वाद्य यंत्र एवं अन्य कला विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 3 हजार बच्चों को विभिन्न कला विधाओं में प्रशिक्षित किया जा चुका है।

मंत्री ने कहा कि पटना स्थित गोलघर का शीघ्र जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराया जाएगा। दो माह के अंदर उसका पुनर्विकास की योजना शुरू की जाएगी। अभिनेता सुनील सेट्ठी बिहार में एक फिल्म बनाने के लिए मुख्यमंत्री से मिले थे। उनका आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। कला एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि मधुबनी स्थित मिथिला चित्रकला संस्थान के स्तर से रामचरितमानस पर आधारित 108 मीटर लंबी मिथिला पेंटिंग का निर्माण किया गया है। इसने अपनी विशिष्टता एवं व्यापकता के लिए विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत अब तक 411 कलाकारों का चयन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के करीब एक हजार 100 श्रद्धालुओं के लिए दो दिवसीय 'सोमनाथ यात्रा का आयोजन किया गया। वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से भव्य 'तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि कलाकार पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से 7 हजार से अधिक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है। बिहार में फिल्म निर्माण को सुगम एवं प्रोत्साहित करने तथा राज्य को फिल्म-फ्रेंडली डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से एक समर्पित फिल्म पोर्टल विकसित किया गया है। अब तक 862 कलाकार, 148 निर्माता तथा 29 सेवा प्रदाताओं को ऑनबोर्ड किया जा चुका है। इससे बिहार में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल एवं सशक्त इकोसिस्टम विकसित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति, 2024 के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप राज्य में 59 से अधिक (46 फिल्मों, 02 वेब सीरीज और 11 डॉक्यूमेंट्री) परियोजनाओं को शूटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। फिल्म और नाट्य के क्षेत्र में 47 मेधावी युवाओं को 30.46 लाख रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। सभी जिलों में 620 दर्शक क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण करा रही है। 07 जिलों में सारण, गया, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, मुंगेर और दरभंगा निर्माण कार्य पूर्ण कर हो गया है। बेतिया, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में 2200 दर्शक क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। विलुप्तप्राय कलाओं को संरक्षित करने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना शुरू की है।

विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में पाण्डुलिपियों का व्यापक सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें अब तक 8 लाख से अधिक पाण्डुलिपियों को चिन्हित किया जा चुका है। वैशाली की ऐतिहासिक भूमि पर 550.48 करोड़ की लागत से निर्मित 'बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राजकीय संग्रहालयों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए कुल 35 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Trending News

खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
Sep 02, 2026, 3:57:00 PM
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
Sep 02, 2026, 3:49:00 PM
ओवैसी को तगड़ा झटका, कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए असीम वकार, ओवैसी पर लगाये कई आरोप
ओवैसी को तगड़ा झटका, कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए असीम वकार, ओवैसी पर लगाये कई आरोप
Sep 02, 2026, 3:36:00 PM
जनशक्ति जनता दल का बडा आरोप, बौखला गये हैं संजय सिंह, मांगा इस्तीफा
जनशक्ति जनता दल का बडा आरोप, बौखला गये हैं संजय सिंह, मांगा इस्तीफा
Sep 02, 2026, 3:01:00 PM