किसानों की सेवा और उनकी आय बढ़ाना है सरकार का लक्ष्य : शिवराज सिंह चौहान

पटना के बामेती से गुरुवार को बड़े कृषि अभियान की शुरुआत की गई। किसान महिला एवं रोजगार समृद्धि उत्थान सह जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

किसानों की सेवा और उनकी आय बढ़ाना है सरकार का लक्ष्य : शिवराज सिंह चौहान

पटना के बामेती से गुरुवार को बड़े कृषि अभियान की शुरुआत की गई। यहां किसान महिला एवं रोजगार समृद्धि उत्थान सह जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। प्रकृति प्रतिभा का सम्मान-राष्ट्र समाज का उत्थान की अवधारणा पर आधारित इस संवाद अभियान के जरिए राज्य भर में आधुनिक कृषि, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पर संवाद होगा। इसके साथ ही इसमें महिला सशक्तीकरण, कृषि आधारित उद्यमिता, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तथा किसानों को बाजार से बेहतर तरीके से जोड़ने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। गुरुवार को इसके शुभारंभ के मौके पर राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धरती पर अगर कोई भगवान है, तो वह किसान है और मैं किसानों का सेवक हूं। खेती-किसानी को बेहतर बनाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रयास से इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री और बिहार सरकार की चिंता यह है कि हमारे ज्यादातर किसान छोटे हैं। कम जोत वाली भूमि में रोजी-रोटी चलाना, फायदे की खेती करना और परिवार चलाना आसान नहीं है। इसलिए हम लोगों ने कोशिश की है कि हम खेती का ऐसा मॉडल बनाएं कि कम खेती में भी ज्यादा आमदनी हो।

उन्होंने कहा कि हमारे किसानों के पास जमीन कम और कृषि लागत बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें कृषि लागत को कम करने की दिशा में काम करना होगा। सरकारी स्तर पर लगातार इसके लिए प्रयास हो रहे हैं। आज हमारे समक्ष एक बड़ी चुनौती है कि केमिकल वाले फर्टिलाइजर के कारण हमारी जमीनें खराब हो गई हैं, हमारी जमीन का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसके लिए किसानों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान किसानों से प्राकृतिक खेती करने की अपील की, ताकि कम लागत में अधिक आमदनी हो सके।

 इस अवसर पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जन कल्याण संवाद अभियान पाटलिपुत्र की धरती से शुरू होकर हर जिले तक पहुंचेगा। यह कृषि विकास का नया विचार है। किसान, महिला, युवा, श्रमिक सबकी इसमें भागीदारी होगी। इसमें कृषि को जन कल्याण और प्रगति का आधार बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। बिहार के विकास और खुशहाली के लिए कृषि का विकास बेहद जरूरी है। जबकि ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि रोड मैप की शुरुआत की थी, जिससे राज्य में कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ। देश के अन्य किसानों के बराबर हमारे किसानों ने अपनी उपज बढ़ाकर बराबरी में खड़ा होने की कोशिश की है। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज किसान समृद्धि, महिला उद्यमी, युवा रोजगार, श्रमिक उत्थान, कृषि जनकल्याण संवाद में राजस्व मंत्री होने के नाते मैं यह कहूंगा कि भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है, डिजिटलीकरण का भी काम चल रहा है और किसानों को अपनी जमीन का स्पष्ट और विवाद-मुक्त अधिकार मिले, इसके लिए हम कार्रवाई कर रहे हैं।

Trending News

मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
Oct 27, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
Oct 27, 2026, 10:01:00 AM
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Oct 27, 2026, 9:47:00 AM
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Oct 27, 2026, 9:38:00 AM