लाल निशान में खुला सेंसेक्स, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:17 पर यह 426 अंक या 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,484 और निफ्टी 162 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,139 पर था।

लाल निशान में खुला सेंसेक्स, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:17 पर यह 426 अंक या 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,484 और निफ्टी 162 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,139 पर था। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही थी। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 445 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,593 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,610 पर था। 

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम रियल्टी और ऑटो शेयर कर रहे थे

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम रियल्टी और ऑटो शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर थे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी कमोडिटीज भी लाल निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर लाल हरे निशान में थे। सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एचयूएल और टाइटन हरे निशान में थे। एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, इंटरग्लोब एविशएन, ट्रेंट, बीईएल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस,एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे। 

भारतीय बाजार में गिरावट की वजह गुरुवार को आए महंगाई के आंकड़े को माना जा रहा है

जानकारों के मुताबिक, भारतीय बाजार में गिरावट की वजह गुरुवार को आए महंगाई के आंकड़े को माना जा रहा है, जिसमें खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत हो गई है। यह आरबीआई की ओर से महंगाई के लिए निर्धारित सीमा 2-6 प्रतिशत से अधिक है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुई है। ज्यादातर वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.36 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM