राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सीधे राघोपुर के रामपुर पहुंचे। वहां उन्होंने नाव हादसे में जान गंवाने वाले सभी मासूम बच्चों के शोकाकुल परिवारजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर दियारा के रामपुर में बीती रात हुए एक दर्दनाक नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

घटनास्थल पर पहुंचे चिराग पासवान, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई गहरी संवेदना

घटना की सूचना मिलते ही आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सीधे राघोपुर के रामपुर पहुंचे। वहां उन्होंने नाव हादसे में जान गंवाने वाले सभी मासूम बच्चों के शोकाकुल परिवारजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुखी परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

कैबिनेट बैठक छोड़कर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, पीएम मोदी को भी दी घटना की जानकारी

मीडिया से बातचती के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि यह ऐसी हृदयविदारक घटना है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कल देर रात जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में भी यह विषय लाया, जिन्होंने इस पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज की कैबिनेट बैठक को छोड़कर वह विशेष रूप से पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे हैं।

प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त तेवर, दोषी अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

घटना को बड़ी लापरवाही करार देते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो भी इस हादसे के लिए दोषी होगा, उसके खिलाफ बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के सबूत मिलने पर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला लाकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राहत और मुआवजे की घोषणा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही भारी मौजूदगी

इस दौरान पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की भी घोषणा की गई है। इस दुखद मौके पर बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधान परिषद सदस्य अशरफ अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, पूर्व विधायक सतीश राय सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वैशाली से संतोष की रिपोर्ट 

Trending News

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM
तेजस्वी तो नहीं मीसा पहुंच गई मृतक परिवार से मिलने, सम्राट को बताया अंगूठा छाप, अनपढ़, जाहिल व गंवार
तेजस्वी तो नहीं मीसा पहुंच गई मृतक परिवार से मिलने, सम्राट को बताया अंगूठा छाप, अनपढ़, जाहिल व गंवार
Oct 14, 2026, 3:36:00 PM
 विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज
विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज
Oct 14, 2026, 3:30:00 PM
 दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
Oct 14, 2026, 3:08:00 PM
56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश नाकाम, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश नाकाम, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 2:58:00 PM
अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
Oct 14, 2026, 2:49:00 PM
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
Oct 14, 2026, 2:47:00 PM
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
Oct 14, 2026, 2:30:00 PM