किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा से सामने आई वायरल तस्वीरें कुछ ऐसे ही गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। तस्वीरों में कथित तौर पर वाहन रिकवरी से जुड़े लोगों और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है।

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा से सामने आई वायरल तस्वीरें कुछ ऐसे ही गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। तस्वीरों में कथित तौर पर वाहन रिकवरी से जुड़े लोगों और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है। अब सवाल सिर्फ मारपीट का नहीं, बल्कि रिकवरी के नाम पर अपनाए जा रहे तौर-तरीकों का है। वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र से सामने आए इस वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है। एक युवक को लात-घूंसे मारने के दृश्य भी वायरल तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।
Viral Video की पड़ताल के दौरान हिमांशु नाम के युवक को कथित तौर पर रेपो एजेंसी का कर्मी बताया जा रहा है
वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान हिमांशु नाम के युवक को कथित तौर पर रेपो एजेंसी का कर्मी बताया जा रहा है। आरोप है कि वाहन की किस्त बकाया होने पर वाहन मालिकों को सड़क पर रोककर दबाव बनाया जाता है और विरोध करने पर मारपीट एवं धक्का-मुक्की की जाती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।
लेकिन कानून क्या कहता है?
सुप्रीम कोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक बनाम प्रकाश कौर मामले में 2007 में वाहन रिकवरी के दौरान बल प्रयोग और गुंडों के इस्तेमाल की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि रिकवरी कानून के मुताबिक होनी चाहिए, न कि ताकत और दबाव के सहारे। वाहन की किस्त बकाया होना किसी को मारपीट करने, धमकाने या कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता। अब सवाल जंदाहा थाना पुलिस से है। आखिर इस कथित रेपो एजेंसी की पहचान क्या है? एजेंसी का लाइसेंस किसके नाम पर है? क्या वायरल वीडियो की जांच की गई है? क्या इस मामले में पीड़ितों की शिकायत दर्ज हुई है?
अगर ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, तो पुलिस की कार्रवाई क्या है?
अगर ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, तो पुलिस की कार्रवाई क्या है? वायरल तस्वीरें अब प्रशासनिक जवाबदेही की मांग कर रही हैं। क्या महुआ एसडीपीओ इस मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे? क्या कथित रिकवरी एजेंसी की गतिविधियों की जांच होगी? किस्त वसूली कानूनी प्रक्रिया से होगी या सड़क पर दबंगई से? यह सवाल अब वैशाली पुलिस और प्रशासन के सामने है।
वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट














