हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
वैशाली के बिदुपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर चकसिकंदर के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की लोगों की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है और एक मृतक की पहचान उनके दोस्त है , प्रशासन ने दोनों ने दोनो शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया में भेज दिया है।
पटना से राजन की रिपोर्ट