रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था 121 किलो गांजा, बरामद, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

दरभंगा से बड़ी खबर है, जहां मनीगाछी के बाजितपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 121 किलो 250 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है।

रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था 121 किलो गांजा, बरामद, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

दरभंगा से बड़ी खबर है, जहां मनीगाछी के बाजितपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 121 किलो 250 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। बरामद पदार्थ चार प्लास्टिक बोरों में छिपाकर रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मैना रहिका निवासी लालटून साह ने गांजा को अपने रिश्तेदार सोनी देवी के घर में छिपाकर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर पहले पुलिस ने लालटून साह के घर की तलाशी ली, लेकिन वहां गांजा नहीं मिला। इसके बाद सूचना मिली कि वह रिश्तेदार के घर के एक कमरे में सामान छिपाकर रखता है।

इसके बाद बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा और मनीगाछी बीडीओ की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में कपड़े से ढककर रखे चार बोरे मिले। बोरे खोलने पर गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 121 किलो 250 ग्राम निकली।

पुलिस ने गांजा को जब्त कर लिया है और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले में आरोपी लालटून साह फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से मंगाया गया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।

बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि गांजा के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और सप्लायर से लेकर खरीदारों तक सभी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट 

Trending News

रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था 121 किलो गांजा, बरामद, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था 121 किलो गांजा, बरामद, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
Sep 14, 2026, 7:21:00 PM
गणपति बप्पा के रंग में रंगा शहर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा
गणपति बप्पा के रंग में रंगा शहर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा
Sep 14, 2026, 7:08:00 PM
जाम में धीमी हुई पिकअप, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, एक आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
जाम में धीमी हुई पिकअप, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, एक आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 14, 2026, 6:59:00 PM
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
Sep 14, 2026, 6:41:00 PM
पटना में अंशुल होम का लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव, कंपनी प्रमुख बोले-गणपति के आशीर्वाद से शून्य से शिखर तक पहुंची कंपनी
पटना में अंशुल होम का लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव, कंपनी प्रमुख बोले-गणपति के आशीर्वाद से शून्य से शिखर तक पहुंची कंपनी
Sep 14, 2026, 6:33:00 PM
यूसीसी बिल: एनडीए के घटक दलों के अलग अलग बोल, विरोध में उतरी जेडीयू, कुछ ने कही अवलोकन की बात
यूसीसी बिल: एनडीए के घटक दलों के अलग अलग बोल, विरोध में उतरी जेडीयू, कुछ ने कही अवलोकन की बात
Sep 14, 2026, 6:22:00 PM
'बिहार में बाढ़ के नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला' पप्पू यादव खूब गरजे, बोले-तेजस्वी यादव का काम क्या है?
'बिहार में बाढ़ के नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला' पप्पू यादव खूब गरजे, बोले-तेजस्वी यादव का काम क्या है?
Sep 14, 2026, 6:19:00 PM
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका
Sep 14, 2026, 6:15:00 PM
हो जाए तैयार, इतने बजे से मिलेगा आईओएस 27 अपडेट, इन मॉडल्स को कर सकेंगे अपडेट
हो जाए तैयार, इतने बजे से मिलेगा आईओएस 27 अपडेट, इन मॉडल्स को कर सकेंगे अपडेट
Sep 14, 2026, 6:00:00 PM
हिंदी के सम्मान में सजा जहानाबाद, साहित्यकारों और हिंदी सेवियों का हुआ अभिनंदन, डीएम-पूर्व DM हुए शामिल
हिंदी के सम्मान में सजा जहानाबाद, साहित्यकारों और हिंदी सेवियों का हुआ अभिनंदन, डीएम-पूर्व DM हुए शामिल
Sep 14, 2026, 6:00:00 PM