16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका

राजधानी के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना की ओर से 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को दीघा आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका

पटना: राजधानी के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना की ओर से 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को दीघा आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निर्माण क्षेत्र, रिटेल, सर्विसेज, ऑटोमोबाइल और आईटी समेत अन्य क्षेत्रों की करीब 20 से 25 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होगी। इनमें 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों और नियोजकों की आवश्यकताओं के अनुरूप होगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जिनका पंजीकरण पहले से नहीं है, वे रोजगार मेले के दिन दीघा आईटीआई परिसर में बनाए गए हेल्पडेस्क या रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी पंजीकरण करा सकेंगे। नियोजनालय और सरकार की भूमिका नियोजकों तथा नौकरी तलाश रहे युवाओं के बीच प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने और समन्वय स्थापित करने की होगी। चयनित अभ्यर्थियों के वेतन, पद, कार्य की शर्तें और अन्य सुविधाएं संबंधित कंपनियों के नियमों के अनुसार निर्धारित होंगी।

रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियों और नियोजकों की सत्यता, गुणवत्ता एवं पात्रता का विभागीय स्तर पर आकलन किया जाता है। इसके लिए वरिष्ठ सहायक निदेशक, सहायक निदेशक और नियोजन पदाधिकारियों की टीम गठित की गई है। मेले में प्राथमिक रूप से चयनित अथवा शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के नियोजन की स्थिति की जानकारी भी नियोजनालय द्वारा अनुवर्तन के माध्यम से प्राप्त की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से दीघा आईटीआई परिसर पहुंचना होगा। उन्हें अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा (रिज्यूमे), पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की मूल एवं छायाप्रति साथ लानी होगी।

Trending News

जाम में धीमी हुई पिकअप, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, एक आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
जाम में धीमी हुई पिकअप, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, एक आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 14, 2026, 6:59:00 PM
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
Sep 14, 2026, 6:41:00 PM
पटना में अंशुल होम का लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव, कंपनी प्रमुख बोले-गणपति के आशीर्वाद से शून्य से शिखर तक पहुंची कंपनी
पटना में अंशुल होम का लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव, कंपनी प्रमुख बोले-गणपति के आशीर्वाद से शून्य से शिखर तक पहुंची कंपनी
Sep 14, 2026, 6:33:00 PM
यूसीसी बिल: एनडीए के घटक दलों के अलग अलग बोल, विरोध में उतरी जेडीयू, कुछ ने कही अवलोकन की बात
यूसीसी बिल: एनडीए के घटक दलों के अलग अलग बोल, विरोध में उतरी जेडीयू, कुछ ने कही अवलोकन की बात
Sep 14, 2026, 6:22:00 PM
'बिहार में बाढ़ के नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला' पप्पू यादव खूब गरजे, बोले-तेजस्वी यादव का काम क्या है?
'बिहार में बाढ़ के नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला' पप्पू यादव खूब गरजे, बोले-तेजस्वी यादव का काम क्या है?
Sep 14, 2026, 6:19:00 PM
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका
Sep 14, 2026, 6:15:00 PM
हो जाए तैयार, इतने बजे से मिलेगा आईओएस 27 अपडेट, इन मॉडल्स को कर सकेंगे अपडेट
हो जाए तैयार, इतने बजे से मिलेगा आईओएस 27 अपडेट, इन मॉडल्स को कर सकेंगे अपडेट
Sep 14, 2026, 6:00:00 PM
हिंदी के सम्मान में सजा जहानाबाद, साहित्यकारों और हिंदी सेवियों का हुआ अभिनंदन, डीएम-पूर्व DM हुए शामिल
हिंदी के सम्मान में सजा जहानाबाद, साहित्यकारों और हिंदी सेवियों का हुआ अभिनंदन, डीएम-पूर्व DM हुए शामिल
Sep 14, 2026, 6:00:00 PM
तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी, PM मोदी-CM सम्राट से मांगी सुरक्षा, मचा हड़कंप
तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी, PM मोदी-CM सम्राट से मांगी सुरक्षा, मचा हड़कंप
Sep 14, 2026, 5:39:00 PM
गणेश चतुर्थी की धूम, म्यांमार के बौद्ध मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल, विधायक भी पहुंचे
गणेश चतुर्थी की धूम, म्यांमार के बौद्ध मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल, विधायक भी पहुंचे
Sep 14, 2026, 5:21:00 PM