डंडा व खरौंधी थाना द्वारा स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान, कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक

समाज को सुरक्षित और कुरीतियों से मुक्त बनाने के उद्देश्य से डंडा एवं खरौंधी थाना पुलिस द्वारा शनिवार को स्कूली बच्चों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और कानून के प्रति जागरूक करना था।

डंडा व खरौंधी थाना द्वारा स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान, कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक

पलामू : समाज को सुरक्षित और कुरीतियों से मुक्त बनाने के उद्देश्य से डंडा एवं खरौंधी थाना पुलिस द्वारा शनिवार को स्कूली बच्चों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और कानून के प्रति जागरूक करना था। डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में आरबी पब्लिक स्कूल डंडा के छात्र-छात्राओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया।

थाना प्रभारियों ने बच्चों से कहा- पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है

थाना प्रभारियों ने बच्चों को बताया कि पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत 112 पर दें। उन्होंने कहा कि बच्चों में जागरूकता फैलाकर ही हम समाज से अपराध और कुरीतियों को जड़ से खत्म कर सकते हैं। अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे घर-परिवार और मोहल्ले में भी इन संदेशों को पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना की और कानून का पालन करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इन विषयों पर दी गई जानकारी

1. डायल 112 - आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता कैसे लें।

2. साइबर फ्रॉड से बचाव - ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय।

3. डायन-बिसाही - अंधविश्वास और समाज में फैली इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता।

4. बाल विवाह और जाति प्रथा - इसके दुष्प्रभाव और कानूनी प्रावधान।

5. भारतीय न्याय संहिता BNS - नए कानूनों की जानकारी और आम नागरिकों के अधिकार।

6. नशा मुक्ति - नशे के दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरणा।

7. पॉक्सो एक्ट - बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ कानून और सुरक्षा उपाय।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

हैदरनगर थाना में पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ
हैदरनगर थाना में पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ
Oct 31, 2026, 6:26:00 PM
कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया आरोपी, 12 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा
कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया आरोपी, 12 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा
Oct 31, 2026, 6:07:00 PM
भदश्री जंगल को जैव विविधता विरासत स्थल बनाने की तैयारी तेज, बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद की टीम ने किया सर्वेक्षण
भदश्री जंगल को जैव विविधता विरासत स्थल बनाने की तैयारी तेज, बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद की टीम ने किया सर्वेक्षण
Oct 31, 2026, 6:00:00 PM
सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार को गढ़वा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार को गढ़वा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
Oct 31, 2026, 5:54:00 PM
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती
Oct 31, 2026, 5:49:00 PM
डंडा व खरौंधी थाना द्वारा स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान, कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक
डंडा व खरौंधी थाना द्वारा स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान, कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक
Oct 31, 2026, 5:47:00 PM
UP में निशांत की JDU की एंट्री आसान नहीं, राह में ओमप्रकाश राजभर की चुनौती
UP में निशांत की JDU की एंट्री आसान नहीं, राह में ओमप्रकाश राजभर की चुनौती
Oct 31, 2026, 5:28:00 PM
बथुआ बाजार में सड़कों पर 'समंदर' : अर्णव तूफान के बाद जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बथुआ बाजार में सड़कों पर 'समंदर' : अर्णव तूफान के बाद जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Oct 31, 2026, 5:06:00 PM
मीरगंज से बथुआ आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, टला बड़ा हादसा
मीरगंज से बथुआ आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, टला बड़ा हादसा
Oct 31, 2026, 4:51:00 PM
फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Oct 31, 2026, 4:39:00 PM