राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समारोह पूर्वक जदयू जिला अध्यक्ष सह सरदार पटेल प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई।

गोपालगंज : बंजारी मोड़ सरदार पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समारोह पूर्वक जनता दल यूनाइटेड (JDU) जिला अध्यक्ष सह सरदार पटेल प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई।
बहुत जल्द राजकीय सम्मान के साथ जिला प्रशासन द्वारा सरदार पटेल की आदम कद प्रतिमा स्थापित किया जाएगा - जदयू जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल
आपको बता दें कि सरदार पटेल की स्थापित प्रतिमा पर सांसद सह जदयू राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन, पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू , जदयू जिला अध्यक्ष सरदार पटेल प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, नगर परिषद के चेयरमेन हरेंद्र कुमार चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सह जदयू नेता रामाशीष सिंह, राधेश्याम साहनी, योगेंद्र राम, धर्मराज प्रसाद सिंह, हबीब अख्तर खान, एजाज आलम, सत्यदेव पटेल, पंकज कुमार पटेल, प्रभात कुमार, सत्यदेव दुबे,, बुलेट सिंह, मो. इबरार खान व कुणाल कुमार राय सहित सैकड़ों लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सरदार पटेल के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं जदयू जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि बहुत जल्द राजकीय सम्मान के साथ जिला प्रशासन द्वारा सरदार पटेल की आदम कद प्रतिमा स्थापित किया जाएगा।
गोपालगंज से कुमार अजय की रिपोर्ट













