फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बेगूसराय जिले में 24 वर्षीय एक फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बेगूसराय : बेगूसराय जिले में 24 वर्षीय एक फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के साथ किराए के मकान में रह रही एक युवती से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड नंबर-3 निवासी अमृत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमृत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और इन दिनों रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर-16 में एक किराए के मकान में रह रहा था।

अमृत कुमार से उनकी आखिरी बातचीत रात करीब नौ बजे हुई थी - परिजन

परिजनों के अनुसार, अमृत कुमार से उनकी आखिरी बातचीत रात करीब नौ बजे हुई थी। बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। लेकिन अगली सुबह परिजनों को अमृत की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को लेकर परिजन कई सवाल खड़े कर रहे हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले में एक अहम बात यह भी सामने आई है कि अमृत उसी किराए के मकान के एक कमरे में अर्चना कुमारी नाम की युवती के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशन में थे। अमृत की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर उससे जानकारी जुटाई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अमृत कुमार की मौत आत्महत्या के कारण हुई है या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अमृत कुमार की मौत आत्महत्या के कारण हुई है या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है। परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों, मृतक और युवती के संबंधों तथा मौत से पहले हुई गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात करीब नौ बजे परिजनों से सामान्य बातचीत करने वाले अमृत के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि अगली सुबह उसकी मौत की खबर सामने आ गई? क्या यह आत्महत्या का मामला है या फिर मौत के पीछे कोई गहरी साजिश छिपी हुई है? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और अन्य साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा - पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। इधर, परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल 24 वर्षीय फाइनेंस कर्मी अमृत कुमार की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है, हत्या है या फिर इस रहस्यमयी मौत के पीछे कोई दूसरी कहानी छिपी है।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती
Oct 31, 2026, 5:49:00 PM
डंडा व खरौंधी थाना द्वारा स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान, कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक
डंडा व खरौंधी थाना द्वारा स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान, कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक
Oct 31, 2026, 5:47:00 PM
UP में निशांत की JDU की एंट्री आसान नहीं, राह में ओमप्रकाश राजभर की चुनौती
UP में निशांत की JDU की एंट्री आसान नहीं, राह में ओमप्रकाश राजभर की चुनौती
Oct 31, 2026, 5:28:00 PM
बथुआ बाजार में सड़कों पर 'समंदर' : अर्णव तूफान के बाद जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बथुआ बाजार में सड़कों पर 'समंदर' : अर्णव तूफान के बाद जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Oct 31, 2026, 5:06:00 PM
मीरगंज से बथुआ आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, टला बड़ा हादसा
मीरगंज से बथुआ आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, टला बड़ा हादसा
Oct 31, 2026, 4:51:00 PM
फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Oct 31, 2026, 4:39:00 PM
CM सम्राट ने कहा- बिहार में स्थापित की जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति
CM सम्राट ने कहा- बिहार में स्थापित की जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति
Oct 31, 2026, 4:28:00 PM
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी जदयू! निशांत ने दी बड़ी जानकारी
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी जदयू! निशांत ने दी बड़ी जानकारी
Oct 31, 2026, 4:24:00 PM
ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Oct 31, 2026, 3:59:00 PM
मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति
मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति
Oct 31, 2026, 3:50:00 PM