मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार संगठन के प्रभारी हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार संगठन के प्रभारी हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार संगठन के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता और संगीता यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया तथा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के बीच परिचयात्मक संवाद हुआ। इसके साथ ही संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों को संगठन के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के संकल्प से मजबूत हुआ है। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने तथा पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नियमित प्रवास को आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रवास के माध्यम से संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन होता है। इससे कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक समस्याओं का समाधान करने में सहायता मिलती है। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के सभी पदाधिकारी निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप संगठनात्मक प्रवास करेंगे। इस दौरान मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। साथ ही संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी गतिविधियों की तैयारी भी की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त तथा जनोन्मुखी बनाना है। बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति बनी।

Trending News

मीरगंज से बथुआ आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, टला बड़ा हादसा
मीरगंज से बथुआ आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, टला बड़ा हादसा
Oct 31, 2026, 4:51:00 PM
फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Oct 31, 2026, 4:39:00 PM
CM सम्राट ने कहा- बिहार में स्थापित की जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति
CM सम्राट ने कहा- बिहार में स्थापित की जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति
Oct 31, 2026, 4:28:00 PM
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी जदयू! निशांत ने दी बड़ी जानकारी
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी जदयू! निशांत ने दी बड़ी जानकारी
Oct 31, 2026, 4:24:00 PM
ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Oct 31, 2026, 3:59:00 PM
मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति
मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति
Oct 31, 2026, 3:50:00 PM
नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
Oct 31, 2026, 3:47:00 PM
मास्टरसाब का डबल रोल : मुंगेर का कुख्यात हथियार तस्कर भागलपुर में बनकर बैठा था शिक्षक, बंगाल STF ने बिछाया जाल
मास्टरसाब का डबल रोल : मुंगेर का कुख्यात हथियार तस्कर भागलपुर में बनकर बैठा था शिक्षक, बंगाल STF ने बिछाया जाल
Oct 31, 2026, 3:31:00 PM
सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के पर्याय : नीतीश कुमार
सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के पर्याय : नीतीश कुमार
Oct 31, 2026, 3:10:00 PM
सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण
सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण
Oct 31, 2026, 3:08:00 PM