सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के माध्यम से सहरसा जिले में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने का मामला विभाग के संज्ञान में आया।

सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण

पटना : सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के माध्यम से सहरसा जिले में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने का मामला विभाग के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित सड़क का स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी जांच कराई गई। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाया गया।

Viral Video में SDBC निर्माण के दौरान बिछाई गई खुली सामग्री को दिखाया गया है

मामला सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत खजुरी गोठ से बंचोलहा गोठ तक आरआरएसएमपी (जनरल) योजना के तहत निर्मित 0.850 किलोमीटर लंबी सड़क से संबंधित है। जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो में एसडीबीसी निर्माण के दौरान बिछाई गई खुली सामग्री को दिखाया गया है, जिसका रोड रोलर से संपीड़न किया जाना शेष था। इस प्रकार वीडियो में निर्माण कार्य की प्रक्रियाधीन अवस्था को दर्शाया गया था, न कि कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की वास्तविक स्थिति को। 

अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, सहरसा द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता की विस्तृत तकनीकी जांच की गई

अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, सहरसा द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता की विस्तृत तकनीकी जांच की गई। सड़क के दो अलग-अलग स्थानों पर किए गए परीक्षण में इसकी चौड़ाई 3.750 मीटर और एसडीबीसी की मोटाई निर्धारित 25 मिलीमीटर के अनुरूप पाई गई। वहीं, निर्माण सामग्री के प्रयोगशाला परीक्षण में बिटुमेन की मात्रा क्रमशः 4.6 प्रतिशत एवं 4.5 प्रतिशत पाई गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप है।

निर्माण कार्य में पर्यावरण संरक्षण का भी रखा गया ध्यान

सड़क निर्माण में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप बिटुमिनस मिश्रण में सात प्रतिशत वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। निर्माण कार्य में अपशिष्ट प्लास्टिक का उपयोग न केवल प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन में सहायक है, बल्कि पर्यावरण अनुकूल निर्माण तकनीक को भी बढ़ावा देता है। उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क के एसडीबीसी कार्य की गुणवत्ता की जांच पूर्व में विभाग की जाँच एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, सहरसा द्वारा भी की गई थी। इसके अतिरिक्त, विभागीय निर्देश के आलोक में पुनः स्थल निरीक्षण किया गया व निर्माण सामग्री के नमूनों का परीक्षण कराया गया। दोनों स्तरों पर की गई जाँच में निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। 

विभागीय जांच प्रतिवेदन के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हुए हैं

विभागीय जांच प्रतिवेदन के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हुए हैं। साथ ही, जाँच में किसी प्रकार की वित्तीय क्षति भी परिलक्षित नहीं हुई। संबंधित अभियंताओं को सड़क के शेष कार्यों, यथा रोड फर्नीचर, फ्लैंक में मिट्टी भराई एवं रोड मार्किंग आदि को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ एवं सुरक्षित सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा सभी निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है।

Trending News

ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Oct 31, 2026, 3:59:00 PM
मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति
मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति
Oct 31, 2026, 3:50:00 PM
नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
Oct 31, 2026, 3:47:00 PM
मास्टरसाब का डबल रोल : मुंगेर का कुख्यात हथियार तस्कर भागलपुर में बनकर बैठा था शिक्षक, बंगाल STF ने बिछाया जाल
मास्टरसाब का डबल रोल : मुंगेर का कुख्यात हथियार तस्कर भागलपुर में बनकर बैठा था शिक्षक, बंगाल STF ने बिछाया जाल
Oct 31, 2026, 3:31:00 PM
सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के पर्याय : नीतीश कुमार
सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के पर्याय : नीतीश कुमार
Oct 31, 2026, 3:10:00 PM
सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण
सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण
Oct 31, 2026, 3:08:00 PM
इस स्कूल में जींस पैंट पहन कर कक्षा में सोते मिले शिक्षक, हुए निलंबित
इस स्कूल में जींस पैंट पहन कर कक्षा में सोते मिले शिक्षक, हुए निलंबित
Oct 31, 2026, 3:01:00 PM
रोसड़ा पुलिस की गश्ती पर सवाल! एक ही रात में 27 लाख की चोरी, FSL टीम भी हुई फेल?
रोसड़ा पुलिस की गश्ती पर सवाल! एक ही रात में 27 लाख की चोरी, FSL टीम भी हुई फेल?
Oct 31, 2026, 2:46:00 PM
विवाहिता के साथ छेड़छाड़, मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला गिरफ्तार
विवाहिता के साथ छेड़छाड़, मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला गिरफ्तार
Oct 31, 2026, 2:34:00 PM
पंच पति की हत्या से दहला इलाका, बेटी की शादी से एक महीने पहले पिता की हत्या
पंच पति की हत्या से दहला इलाका, बेटी की शादी से एक महीने पहले पिता की हत्या
Oct 31, 2026, 2:20:00 PM