ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रोसड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप ट्रक की ठोकर से घायल एक दुकानदार की समस्तीपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के नायक टोला निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है।

समस्तीपुर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप ट्रक की ठोकर से घायल एक दुकानदार की समस्तीपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के नायक टोला निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार बड़ी दुर्गा स्थान के समीप नाश्ते की दुकान चलाते थे। शुक्रवार रात दुकान के पास सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे।
समस्तीपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी
इसी दौरान समस्तीपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। स्थानीय लोगो के सहयोग से गंभीर रूप से घायल श्रवण को पहले रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पुनः कल आने को कहा गया। घर लौटने के दौरान स्थिति खराब देख परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने समस्तीपुर रेफर कर दिया।
समस्तीपुर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई
हालांकि, समस्तीपुर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पांच छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। दुकान चलाकर ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रोसड़ा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई और आश्रित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट













