नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

रोहतास जिले के सासाराम स्थित नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र में शनिवार को एक युवक की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। घटना से नाराज मृत युवक के परिजन एवं केंद्र में भर्ती अन्य बच्चों ने हंगामा करते हुए केंद्र संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

सासाराम : रोहतास जिले के सासाराम स्थित नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र में शनिवार को एक युवक की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। घटना से नाराज मृत युवक के परिजन एवं केंद्र में भर्ती अन्य बच्चों ने हंगामा करते हुए केंद्र संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, इस घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं।

औरंगाबाद जिले का था मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक औरंगाबाद जिले के ओबरा (दुर्गा चौक) निवासी प्रेम कुमार सोनी का 24 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार सोनी बताया जाता है। वह शराब, गांजा और ब्राउन शुगर का आदी था, जिसको देखते हुए परिजनों ने उसे सासाराम स्थित नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र में बीते 15 अक्टूबर को भर्ती कराया था। 

मारपीट और भोजन नहीं देने का आरोप

परिजनों एवं हंगामा कर रहे अन्य लोगों का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती बच्चों के साथ मारपीट की जाती थी। इनका ना तो समुचित इलाज होता था और ना हीं समय से भोजन दिया जाता था। इसके अलावा परिजनों ने केंद्र संचालक पर मरीज से न मिलने देने और इलाज के नाम पर बार-बार पैसे की मांग करने का भी आरोप लगाया है।

दाह संस्कार के बाद पर परिजनों किया हंगामा

हैरानी की बात है कि युवक की मौत के बाद परिजनों ने दाह संस्कार करने के बाद नशा मुक्ति केंद्र पर आकर हंगामा किया। लोगों ने प्रशासन से केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं हंगामे के बाद कई परिजन अपने मरीज को केंद्र से निकाल कर घर ले जाने की तैयारी में हैं। बता दें कि इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

केंद्र की कार्यशैली पर उठे सवाल

चूंकि घटना के बाद सासाराम स्थित नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद हीं युवक की मौत मामले में प्रबंधन द्वारा बरती गई लापरवाही के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

केंद्र में लगभग 50 बच्चे भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र सासाराम में फिलहाल 50 बच्चे भर्ती हैं। केंद्र द्वारा भर्ती मरीजों को नशा से मुक्ति दिलाने एवं उनके समुचित इलाज के लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए की राशि ली जाती थी। यह भी बताया गया कि विशेष परिस्थिति में इलाज के लिए केंद्र द्वारा परिजनों से अतिरिक्त राशि भी मांगी जाती थी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Oct 31, 2026, 4:39:00 PM
CM सम्राट ने कहा- बिहार में स्थापित की जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति
CM सम्राट ने कहा- बिहार में स्थापित की जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति
Oct 31, 2026, 4:28:00 PM
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी जदयू! निशांत ने दी बड़ी जानकारी
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी जदयू! निशांत ने दी बड़ी जानकारी
Oct 31, 2026, 4:24:00 PM
ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Oct 31, 2026, 3:59:00 PM
मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति
मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करेगी बीजेपी, मीटिंग में बनी रणनीति
Oct 31, 2026, 3:50:00 PM
नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
Oct 31, 2026, 3:47:00 PM
मास्टरसाब का डबल रोल : मुंगेर का कुख्यात हथियार तस्कर भागलपुर में बनकर बैठा था शिक्षक, बंगाल STF ने बिछाया जाल
मास्टरसाब का डबल रोल : मुंगेर का कुख्यात हथियार तस्कर भागलपुर में बनकर बैठा था शिक्षक, बंगाल STF ने बिछाया जाल
Oct 31, 2026, 3:31:00 PM
सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के पर्याय : नीतीश कुमार
सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के पर्याय : नीतीश कुमार
Oct 31, 2026, 3:10:00 PM
सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण
सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण
Oct 31, 2026, 3:08:00 PM
इस स्कूल में जींस पैंट पहन कर कक्षा में सोते मिले शिक्षक, हुए निलंबित
इस स्कूल में जींस पैंट पहन कर कक्षा में सोते मिले शिक्षक, हुए निलंबित
Oct 31, 2026, 3:01:00 PM