इस स्कूल में जींस पैंट पहन कर कक्षा में सोते मिले शिक्षक, हुए निलंबित

शिक्षा विभाग ने विभाग के आदेश की अवहेलना के आरोप में एक विशिष्ट शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक अपनी कक्षा में सोते हुए भी पाये गये थे।

इस स्कूल में जींस पैंट पहन कर कक्षा में सोते मिले शिक्षक, हुए निलंबित

पटना: शिक्षा विभाग ने विभाग के आदेश की अवहेलना के आरोप में एक विशिष्ट शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक अपनी कक्षा में सोते हुए भी पाये गये थे।

विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के जीवछपुर स्थित उत्क्रमित बालक मध्य विद्यालय में कक्षा के दौरान सोते हुए पाए गए विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद सुपौल के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच कराई जिसमें आरोप सही निकले। निलंबित शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।

जांच में पाया गया कि विशिष्ट शिक्षक क्लास रूम के अंदर कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे। इस दौरान वे जींस पैंट भी पहने हुए थे। बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनका सोना शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति लापरवाही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार शिक्षक का आचरण छात्रों के हितों के विरुद्ध और सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन था। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए अनुशासनिक प्राधिकार ने निलंबन का निर्णय लिया। यह कार्रवाई बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधित) नियमावली, 2024 के प्रावधानों के तहत की गई है।

Trending News

नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
नशा मुक्ति केंद्र पर युवक की मौत के बाद हंगामा, मारपीट व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
Oct 31, 2026, 3:47:00 PM
मास्टरसाब का डबल रोल : मुंगेर का कुख्यात हथियार तस्कर भागलपुर में बनकर बैठा था शिक्षक, बंगाल STF ने बिछाया जाल
मास्टरसाब का डबल रोल : मुंगेर का कुख्यात हथियार तस्कर भागलपुर में बनकर बैठा था शिक्षक, बंगाल STF ने बिछाया जाल
Oct 31, 2026, 3:31:00 PM
सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के पर्याय : नीतीश कुमार
सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के पर्याय : नीतीश कुमार
Oct 31, 2026, 3:10:00 PM
सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण
सहरसा में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई तकनीकी जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया निर्माण
Oct 31, 2026, 3:08:00 PM
इस स्कूल में जींस पैंट पहन कर कक्षा में सोते मिले शिक्षक, हुए निलंबित
इस स्कूल में जींस पैंट पहन कर कक्षा में सोते मिले शिक्षक, हुए निलंबित
Oct 31, 2026, 3:01:00 PM
रोसड़ा पुलिस की गश्ती पर सवाल! एक ही रात में 27 लाख की चोरी, FSL टीम भी हुई फेल?
रोसड़ा पुलिस की गश्ती पर सवाल! एक ही रात में 27 लाख की चोरी, FSL टीम भी हुई फेल?
Oct 31, 2026, 2:46:00 PM
विवाहिता के साथ छेड़छाड़, मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला गिरफ्तार
विवाहिता के साथ छेड़छाड़, मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला गिरफ्तार
Oct 31, 2026, 2:34:00 PM
पंच पति की हत्या से दहला इलाका, बेटी की शादी से एक महीने पहले पिता की हत्या
पंच पति की हत्या से दहला इलाका, बेटी की शादी से एक महीने पहले पिता की हत्या
Oct 31, 2026, 2:20:00 PM
मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. आरके सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. आरके सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
Oct 31, 2026, 2:01:00 PM
125 फरार अपराधियों पर इनाम की घोषणा की तैयारी, पुलिस ने कसा शिकंजा
125 फरार अपराधियों पर इनाम की घोषणा की तैयारी, पुलिस ने कसा शिकंजा
Oct 31, 2026, 1:46:00 PM