खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित रामजानकी मंदिर के पास रविवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को झांसा देकर उनकी सोने की अंगूठी ठग ली। बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर बुजुर्ग को विश्वास में लिया और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया।

खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित रामजानकी मंदिर के पास रविवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को झांसा देकर उनकी सोने की अंगूठी ठग ली। बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर बुजुर्ग को विश्वास में लिया और सोने की अंगूठी पहनकर घूमने पर सवाल उठाया। इसके बाद अंगूठी उतारकर कागज में रखने की बात कहकर शातिर तरीके से जेवरात लेकर फरार हो गए।

रहमगंज निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मी नारायण साह ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह सड़क किनारे से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। कुछ देर बाद उन्होंने दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को भी वहां बुला लिया। चारों युवकों ने बुजुर्ग से बातचीत शुरू की। एक ने उनका पैर छूकर प्रणाम किया, जबकि दूसरे ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

इसके बाद बदमाशों ने उन्हें विश्वास में लेते हुए कहा कि आजकल समय ठीक नहीं चल रहा है और सोने की अंगूठी पहनकर घूमना ठीक नहीं है। उन्होंने अंगूठी उतारकर कागज में रखने की सलाह दी। उनकी बातों में आकर बुजुर्ग ने अपनी सोने की अंगूठी उतार दी। इसी दौरान बदमाशों ने कागज में लपेटकर नकली चेन उन्हें थमा दी और असली सोने की अंगूठी लेकर सभी बाइक से फरार हो गए।

कुछ दूर जाने के बाद बुजुर्ग ने कागज खोलकर देखा तो उसमें सोने की अंगूठी की जगह नकली चेन थी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट 

Trending News

रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था 121 किलो गांजा, बरामद, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था 121 किलो गांजा, बरामद, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
Sep 14, 2026, 7:21:00 PM
गणपति बप्पा के रंग में रंगा शहर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा
गणपति बप्पा के रंग में रंगा शहर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा
Sep 14, 2026, 7:08:00 PM
जाम में धीमी हुई पिकअप, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, एक आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
जाम में धीमी हुई पिकअप, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, एक आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 14, 2026, 6:59:00 PM
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
Sep 14, 2026, 6:41:00 PM
पटना में अंशुल होम का लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव, कंपनी प्रमुख बोले-गणपति के आशीर्वाद से शून्य से शिखर तक पहुंची कंपनी
पटना में अंशुल होम का लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव, कंपनी प्रमुख बोले-गणपति के आशीर्वाद से शून्य से शिखर तक पहुंची कंपनी
Sep 14, 2026, 6:33:00 PM
यूसीसी बिल: एनडीए के घटक दलों के अलग अलग बोल, विरोध में उतरी जेडीयू, कुछ ने कही अवलोकन की बात
यूसीसी बिल: एनडीए के घटक दलों के अलग अलग बोल, विरोध में उतरी जेडीयू, कुछ ने कही अवलोकन की बात
Sep 14, 2026, 6:22:00 PM
'बिहार में बाढ़ के नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला' पप्पू यादव खूब गरजे, बोले-तेजस्वी यादव का काम क्या है?
'बिहार में बाढ़ के नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला' पप्पू यादव खूब गरजे, बोले-तेजस्वी यादव का काम क्या है?
Sep 14, 2026, 6:19:00 PM
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका
Sep 14, 2026, 6:15:00 PM
हो जाए तैयार, इतने बजे से मिलेगा आईओएस 27 अपडेट, इन मॉडल्स को कर सकेंगे अपडेट
हो जाए तैयार, इतने बजे से मिलेगा आईओएस 27 अपडेट, इन मॉडल्स को कर सकेंगे अपडेट
Sep 14, 2026, 6:00:00 PM
हिंदी के सम्मान में सजा जहानाबाद, साहित्यकारों और हिंदी सेवियों का हुआ अभिनंदन, डीएम-पूर्व DM हुए शामिल
हिंदी के सम्मान में सजा जहानाबाद, साहित्यकारों और हिंदी सेवियों का हुआ अभिनंदन, डीएम-पूर्व DM हुए शामिल
Sep 14, 2026, 6:00:00 PM