बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...

बिहार के 15 जिलों के 575 पंचायतों में करीब 49.67 लाख की आबादी अब भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। इसी बीच सीएम सम्राट चौधरी ने पीड़ितों के लिए राहत भरा ऐलान किया। आज यानी मंगलवार को लाभुकों के अकाउंट में 7-7 हजार रुपये मदद के तौर पर भेजे जाएंगे।

बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...

बिहार में बाढ़ का कहर जारी है।  अभी भी कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 15 जिलों के 575 पंचायतों में करीब 49.67 लाख की आबादी अब भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। लोगों को रहने-सोने, खाने-पीने तक की मुसीबत बनी हुई है। सरकारी की तरफ से बाढ़ राहत कैंप चलाए जा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ितों के लिए राहत भरा ऐलान किया। आज यानी मंगलवार को लाभुकों के अकाउंट में 7-7 हजार रुपये मदद के तौर पर भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को डीबीटी के जरिए यह रकम सीधे लाभुकों के बैंक खाते में भेजेंगे। 

सीएम सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 7-7 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भेजेंगे। इन परिवारों को कुल 579.23 करोड़ रुपये मदद के तौर पर दिए जाएंगे। हालांकि मंगलवार सुबह तक लाभुक परिवारों की संख्या और बढ़ सकती है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जुटाई गई डेटा के आधार पर इन पीड़ित परिवारों को अनुग्रह सहायता के तौर पर कुल 579.23 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों से अंचल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की है। इसी सूची के आधार पर लाभुकों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जाएगी।

उत्तर बिहार में कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं; जैसे कोसी (खगड़िया और कटिहार), बागमती (मुजफ्फरपुर), बूढ़ी गंडक (खगड़िया) और घाघरा (सीवान) खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियों में आई बाढ़ से बिहार के 15 जिलों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इन जिलों के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतें बाढ़ की चपेट में आई हैं। 15 जिलों में तकरीबन 49 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।  बाढ़ प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल शामिल हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सामुदायिक रसोई भी संचालित की जा रही हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में फिलहाल 1260 सामुदायिक रसोई चल रही हैं। इनके जरिए अब तक करीब 1 करोड़ 19 लाख 33 हजार लोगों को सुबह और शाम भोजन कराया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 13 राहत शिविर भी संचालित हैं। इन शिविरों में 11,060 लोगों के रहने, भोजन और चिकित्सा समेत जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। 

बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार रुपये की नकद सहायता दी जा रही है।  यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।  सरकार का कहना है कि इससे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिलेगी और वे अपनी जरूरी जरूरतें पूरी कर सकेंगे।  वहीं  बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार की ओर से राहत का काम भी जारी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में फिलहाल 1260 सामुदायिक रसोई चल रही हैं। 

Trending News

भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद
भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद
Sep 15, 2026, 12:45:00 PM
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...
Sep 15, 2026, 12:19:00 PM
पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर
पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर
Sep 15, 2026, 12:07:00 PM
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
Sep 15, 2026, 11:48:00 AM
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...
Sep 15, 2026, 11:32:00 AM
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
Sep 15, 2026, 11:10:00 AM
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2  की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
Sep 15, 2026, 10:39:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा रुख: अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में गोपालगंज में 3 शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा रुख: अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में गोपालगंज में 3 शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 10:22:00 AM
मोस्ट वांटेड विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मोस्ट वांटेड विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Sep 14, 2026, 9:45:00 PM
सहरसा की घटना के विरोध में बेगूसराय में पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
सहरसा की घटना के विरोध में बेगूसराय में पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Sep 14, 2026, 9:36:00 PM