यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील

मोतिहारी में यूरिया तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिविल प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बंजरिया थाना छेत्र के लक्ष्मण चौक पर एक बड़े उर्वरक गोदाम को सील किया गया।

प्रशासन को यह सूचना मिली कि गोदाम में अवैध तरीके से यूरिया के साथ अन्य उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि सुबह को ट्र्क लगाकर उर्वरक डंप किया जा रहा है। जिसके बाद अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बंजरिया बीडीओ एवं बंजरिया पुलिस के नेतृत्व में छपेमारी की गई। जिसमें गोदाम खोलवाकर उर्वरक के स्टॉक का जाँच किया गया। जिसमें स्टॉक का मिलान करने में दिक्कत हुई तो गोदाम को सील कर दिया गया।

उर्वरक गोदाम के मालिक जो बता रहे थे और गोदाम में जो उर्वरक स्टॉक किया गया था उसमें  काफी अंतर होने का अनुमान लगा। जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया। इसके साथ ही जिस सुनील कुमार का यह उर्वरक है। उनके पिता जी के नाम का उर्वरक का लाइसेंस था पर उनके मृत्यु हो जाने के बाद लाइसेंस को ब्लॉक कर दिया गया था और फिर इसी महीने के 10 सितम्बर को उनका लाइसेंस उनके बेटे सुनिल कुमार के नाम निर्गत किया गया। 

इसको लेकर यह शंका जताई जा रही है कि जब लाइसेंस ब्लॉक था और इस महीने के 10 तारीख को लाइसेंस फिर से निर्गत किया गया तो फिर गोदाम में मई 2026 में बना यूरिया कहा से आया। इन्ही सभी बिंदुओं को लेकर गोदाम को सील कर दिया गया। इधर प्रशासन के इस कार्रवाई  से उर्वरक के काले कारोबार करने वालो में हड़कंप मच गया है ।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद

Sep 15, 2026, 12:45:00 PM
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...

Sep 15, 2026, 12:19:00 PM
पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर

Sep 15, 2026, 12:07:00 PM
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा

Sep 15, 2026, 11:48:00 AM
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...

Sep 15, 2026, 11:32:00 AM
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
Sep 15, 2026, 11:10:00 AM
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2  की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर

Sep 15, 2026, 10:39:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा रुख: अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में गोपालगंज में 3 शिक्षक निलंबित

Sep 15, 2026, 10:22:00 AM
मोस्ट वांटेड विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Sep 14, 2026, 9:45:00 PM
सहरसा की घटना के विरोध में बेगूसराय में पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sep 14, 2026, 9:36:00 PM