शिक्षा विभाग का कड़ा रुख: अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में गोपालगंज में 3 शिक्षक निलंबित

गोपालगंज: जिले में शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक अनुशासनहीनता, योजनाओं में फर्जीवाड़े और फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।​

शिक्षा विभाग का कड़ा रुख: अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में गोपालगंज में 3 शिक्षक निलंबित

गोपालगंज: जिले में शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक अनुशासनहीनता, योजनाओं में फर्जीवाड़े और फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र पांडेय ने कार्य में घोर लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और फर्जी शैक्षणिक व दिव्यांगता प्रमाण पत्र के मामले में तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, गाज गिरने वाले शिक्षकों में:

मुस्ताक अहमद: भोरे स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (उर्दू) में पदस्थापित, प्रधानाध्यापक के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित।

एकरामुल हक: सिधवलिया के अपग्रेड मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक, मिड-डे मील योजना में फर्जीवाड़ा और अनियमितता बरतने के आरोप में कार्रवाई।

पंकज कुमार: बैकुंठपुर के अपग्रेड मिडिल स्कूल (बनकटी उत्तर) के वशिष्ठ शिक्षक, विकलांगता का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी करने के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र पांडेय ने बताया कि इन शिक्षकों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। 

DEO ने सख्त लहजे में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निलंबन के साथ-साथ इन सभी के खिलाफ आगे की विभागीय व कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से जिले के शिक्षक महकमे में हड़कंप मच गया है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट  

Trending News

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
Sep 15, 2026, 11:48:00 AM
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...
Sep 15, 2026, 11:32:00 AM
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
Sep 15, 2026, 11:10:00 AM
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2  की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
Sep 15, 2026, 10:39:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा रुख: अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में गोपालगंज में 3 शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा रुख: अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में गोपालगंज में 3 शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 10:22:00 AM
मोस्ट वांटेड विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मोस्ट वांटेड विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Sep 14, 2026, 9:45:00 PM
सहरसा की घटना के विरोध में बेगूसराय में पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
सहरसा की घटना के विरोध में बेगूसराय में पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Sep 14, 2026, 9:36:00 PM
धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, लोग हुए शामिल
धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, लोग हुए शामिल
Sep 14, 2026, 8:07:00 PM
रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था 121 किलो गांजा, बरामद, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था 121 किलो गांजा, बरामद, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
Sep 14, 2026, 7:21:00 PM
गणपति बप्पा के रंग में रंगा शहर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा
गणपति बप्पा के रंग में रंगा शहर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा
Sep 14, 2026, 7:08:00 PM