धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, लोग हुए शामिल
जमुई जिले के खैरमा वार्ड नंबर 4 में सनातनी संगठन के सदस्यों द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी पूजा मनाई गई। पूरे वार्ड को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

जमुई : जिले के खैरमा वार्ड नंबर 4 में सनातनी संगठन के सदस्यों द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी पूजा मनाई गई। पूरे वार्ड को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
स्थानीय सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जमुई में एक भी जगह गणेश पूजा का आयोजन इतने हर्षोल्लास के साथ नहीं मनाया जाता था। फिर खैरमा के गणमान्य लोगों की राय-मशविरा के बाद हम लोगों ने इस पूजा की शुरुआत की और तब से यह परंपरा लगातार जारी है।
उन्होंने बताया कि अब धीरे-धीरे इस पूजा की ख्याति बढ़ रही है और आस-पास के इलाकों के लोग भी इस पूजा में हिस्सा लेने पहुंचते हैं। लोग अब जागरूक भी हो रहे हैं और गणेश चतुर्थी के प्रति उत्साह बढ़ा है। पूजा के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सनातनी संगठन के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन समिति में धीरज सिन्हा, मनीष कुमार सिंह, मुकेश सिंह, सिनटू सिंह, अमुज सिंह, मिठू सिन्हा, गोलू सिंह, नन्द लाल चौरसिया, चुननू सिन्हा, गौतम कुमार, बिस्वजीत कुमार सिन्हा, बिजय सिंह, गौरव सिंह, बिजय यादव, राजा कुमार सिन्हा, रोशन कुमार सिंह, अनसू राज सिन्हा, संतोष सिंह, रूपेश सिंह, सुनील सिंह और चन्दन रावत शामिल हैं।
जमुई से हेमंत की रिपोर्ट










