हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में कटाव और बाढ़ की तबाही का असर अब लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी दिखाई देने लगा है। कभी गंगा किनारे स्थित घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते थे।

हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में कटाव और बाढ़ की तबाही का असर अब लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी दिखाई देने लगा है। कभी गंगा किनारे स्थित घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते थे, लेकिन इस बार हालात पूरी तरह बदल गए हैं। नदी में लगातार हो रहे कटाव के कारण करीब 20 गांवों के लोगों को अपने पारंपरिक छठ घाटों से दूरी बनानी पड़ रही है। सुरक्षा को देखते हुए इन गांवों के श्रद्धालु अब अपने घरों और गांवों में ही कृत्रिम छठ घाट बनाकर पूजा-अर्चना करने की तैयारी कर रहे हैं। 

बाढ़ और गंगा नदी में लगातार हो रहे कटाव के कारण इलाके के करीब 20 गांव प्रभावित हुए हैं - अजय पासवान

अजय पासवान ने बताया कि बाढ़ और गंगा नदी में लगातार हो रहे कटाव के कारण इलाके के करीब 20 गांव प्रभावित हुए हैं। देसरी, सहदेई, गनियारी, खड़गपुर और आजमपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग वर्षों से गंगा किनारे स्थित घाटों पर छठ महापर्व मनाते आ रहे हैं। इस दौरान गांव के लोग परिवार और आसपास के श्रद्धालुओं के साथ गंगा घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते थे। इससे घाटों पर सामूहिक पूजा का विशेष माहौल रहता था।

इस बार गंगा नदी में भीषण कटाव के कारण पुराने घाटों पर जाना सुरक्षित नहीं रह गया है

उन्होंने बताया कि इस बार गंगा नदी में भीषण कटाव के कारण पुराने घाटों पर जाना सुरक्षित नहीं रह गया है। नदी के किनारे लगातार जमीन का कटाव हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए घाट तक पहुंचना जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में सभी प्रभावित गांवों के लोगों ने अपने-अपने गांवों में कृत्रिम छठ घाट बनाने का निर्णय लिया है। वहीं, मंजय कुमार राम ने बताया कि गंगा नदी में तेजी से कटाव हो रहा है। इसके कारण नदी किनारे बसे इलाकों में लगातार खतरा बना हुआ है। ऐसे हालात में इस बार गंगा घाट पर जाकर छठ पूजा करना संभव नहीं है। श्रद्धालु अपने घरों में ही पानी की व्यवस्था कर कृत्रिम घाट बनाएंगे और विधि-विधान से भगवान सूर्य की उपासना करेंगे।

गंगा किनारे छठ पूजा करना इन गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी परंपरा रही है

गंगा किनारे छठ पूजा करना इन गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी परंपरा रही है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ घाटों पर पहुंचकर छठी मइया की आराधना करते थे। हालांकि, प्राकृतिक आपदा और नदी के कटाव ने इस बार इस परंपरा के स्वरूप को बदल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि छठ महापर्व आस्था, विश्वास और प्रकृति की उपासना का पर्व है। पूजा का स्थान बदलने से उनकी आस्था में कोई कमी नहीं आएगी। श्रद्धालु सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घरों और गांवों में ही पूजा करेंगे। हालांकि, गंगा किनारे सामूहिक रूप से छठ मनाने की पुरानी रौनक और घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ इस बार जरूर कम दिखाई देगी।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट
हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट
Nov 12, 2026, 10:49:00 AM
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
Nov 12, 2026, 10:32:00 AM
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
Nov 12, 2026, 10:22:00 AM
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा जानिए
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा जानिए
Nov 12, 2026, 10:12:00 AM
9 साल पुराने मंदिर मूर्ति लूटकांड का खुलासा, STF की मदद से विजयीपुर का आरोपी गिरफ्तार
9 साल पुराने मंदिर मूर्ति लूटकांड का खुलासा, STF की मदद से विजयीपुर का आरोपी गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 9:44:00 AM
पुलिस की विशेष छापामारी अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापामारी अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 9:38:00 AM
छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Nov 12, 2026, 9:24:00 AM
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
Nov 12, 2026, 8:43:00 AM