यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया

समर यूथ ओलंपिक 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें जगा दी हैं। गुंजन ने सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के फाइनल का टिकट कटा लिया है।

यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया

डकार (सेनेगल) : समर यूथ ओलंपिक 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें जगा दी हैं। गुंजन ने सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के फाइनल का टिकट कटा लिया है। गुंजन की इस जीत ने भारत को डकार 2026 में स्वर्ण पदक जीतने का एक और मौका दिया है। गुंजन फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय मुक्केबाज बन गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन की लिली बैसेट को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

लिली बैसेट के खिलाफ गुंजन के मुकाबले में पांच जजों ने 30-27, 29-28, 28-29, 29-28 और 30-27 का स्कोर दिया

लिली बैसेट के खिलाफ गुंजन के मुकाबले में पांच जजों ने 30-27, 29-28, 28-29, 29-28 और 30-27 का स्कोर दिया, जिनमें से चार जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया। फाइनल में गुंजन का मुकाबला अल्जीरिया की बौथैना बेनसालाह से होगा, जो इटली की मिशेला गुग्लिएल्मोन को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची हैं। क्वार्टर फाइनल में गुंजन ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में मैक्सिको की एटेना सोफिया जुआरेज कैलेरो को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल (अंतिम चार) में जगह बनाई थी और भारत के लिए पदक पक्का किया। गुंजन को पहले राउंड में 'बाय' मिला था, जिससे वह सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थीं।

समर यूथ ओलंपिक 2026 की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं

इस बीच, लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई डकार में चल रहे समर यूथ ओलंपिक 2026 की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले में कोलंबिया के इजोन जेफरी गैलिया अरेवालो को 5-0 से हराकर पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। 'रेड कॉर्नर' से खेलते हुए, मीतेई ने मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और सभी पांच जजों के स्कोरकार्ड के आधार पर जीत हासिल की। पांच जजों ने इस मुकाबले का स्कोर 28-27, 28-27, 28-27, 29-26 और 28-27 दिया। फाइनल में मीतेई का सामना आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में मैक्सिको के एलन जीसस ओकाम्पो कैनो को 5-0 से हराया।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
Nov 12, 2026, 10:32:00 AM
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
Nov 12, 2026, 10:22:00 AM
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा जानिए
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा जानिए
Nov 12, 2026, 10:12:00 AM
9 साल पुराने मंदिर मूर्ति लूटकांड का खुलासा, STF की मदद से विजयीपुर का आरोपी गिरफ्तार
9 साल पुराने मंदिर मूर्ति लूटकांड का खुलासा, STF की मदद से विजयीपुर का आरोपी गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 9:44:00 AM
पुलिस की विशेष छापामारी अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापामारी अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 9:38:00 AM
छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Nov 12, 2026, 9:24:00 AM
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
Nov 12, 2026, 8:43:00 AM
वार्ता के बाद अभ्यर्थियों ने खत्म किया धरना, 12 नवंबर को होमगार्ड बहाली का विज्ञापन जारी होने का मिला आश्वासन
वार्ता के बाद अभ्यर्थियों ने खत्म किया धरना, 12 नवंबर को होमगार्ड बहाली का विज्ञापन जारी होने का मिला आश्वासन
Nov 12, 2026, 8:35:00 AM