किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मरवाह इलाके में कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद लापता दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों (SOP) के शव बरामद हुए हैं। साथ ही, दोनों एसपीओ की राइफलें भी गायब मिली हैं।

किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान

किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मरवाह इलाके में कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद लापता दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों (SOP) के शव बरामद हुए हैं। साथ ही, दोनों एसपीओ की राइफलें भी गायब मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक के सिर पर और दूसरे की पीठ पर गोली का निशान है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दोनों एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए हैं। उनके हथियार नहीं मिले हैं। फिलहाल, आतंकी एंगल से भी इस घटना की जांच की जा रही है।

मारे गए SOP की पहचान रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है

आपको बता दें कि मारे गए एसपीओ की पहचान रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों सेना के साथ गश्त पर थे और 'धर्ना पोस्ट' की ओर जा रहे थे, तभी वे लापता हो गए। बताया गया कि शुरुआत में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो पा रहा था, लेकिन बाद में दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए। दोनों के लापता होने के बाद मरवाह के धर्ना जंगल में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। किश्तवाड़ पुलिस और भारतीय सेना ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की। कई जगहों पर अतिरिक्त चेकपॉइंट बनाए गए। वाहनों और लोगों की आवाजाही की सघन जांच की गई।

मरवाह और दच्छन के जंगलों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए

वहीं मरवाह और दच्छन के जंगलों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए, जिन्होंने लापता एसपीओ का पता लगाने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगलों में सघन तलाशी के बीच कड़ी निगरानी भी रखी गई। आखिरकार, गुरुवार सुबह धर्ना इलाके से उनके शव बरामद किए गए। इससे पहले, 15 अक्टूबर को किश्तवाड़ के त्रिगाम स्थित एक पुलिस पिकेट से एसपीओ बशीर अहमद अपने सर्विस वेपन के साथ लापता हो गए थे। अगले दिन त्रिगाम जंगल के सेरान वानी इलाके में एक नाले के पास उनका शव गड्ढे में दबा मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों, अब्दुल अजीज डार के बेटे बशीर अहमद डार और बशीर अहमद डार के बेटे नजीर अहमद डार, की पहचान की। दोनों त्रिगाम के सेरान वानी के रहने वाले हैं। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
Nov 12, 2026, 10:32:00 AM
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
Nov 12, 2026, 10:22:00 AM
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा जानिए
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा जानिए
Nov 12, 2026, 10:12:00 AM
9 साल पुराने मंदिर मूर्ति लूटकांड का खुलासा, STF की मदद से विजयीपुर का आरोपी गिरफ्तार
9 साल पुराने मंदिर मूर्ति लूटकांड का खुलासा, STF की मदद से विजयीपुर का आरोपी गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 9:44:00 AM
पुलिस की विशेष छापामारी अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापामारी अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 9:38:00 AM
छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Nov 12, 2026, 9:24:00 AM
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
Nov 12, 2026, 8:43:00 AM
वार्ता के बाद अभ्यर्थियों ने खत्म किया धरना, 12 नवंबर को होमगार्ड बहाली का विज्ञापन जारी होने का मिला आश्वासन
वार्ता के बाद अभ्यर्थियों ने खत्म किया धरना, 12 नवंबर को होमगार्ड बहाली का विज्ञापन जारी होने का मिला आश्वासन
Nov 12, 2026, 8:35:00 AM