सुपौल: कुदाल से काटकर 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, भारी तनाव

सुपौल में बेखौफ अपराधी ने हत्या की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां एक युवक ने सात वर्षीय लड़की की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी है।

सुपौल: कुदाल से काटकर 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, भारी तनाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 11:25:00 AM

सुपौल में बेखौफ अपराधी ने हत्या की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां एक युवक ने सात वर्षीय लड़की की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा है और आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गई।

यह घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 8 की बताई जा रही है, जहां देर रात गांव  के संभु शाह अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ गांव से ही दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। आगे आगे संभु शाह चल रहे थे और पीछे पीछे उसकी 7  वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी हाथ में दूध की बोतल लेकर अपने घर लौट रही थी। बताया गया है कि उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उनकी 7  वर्षिय बेटी प्रीति कुमारी पर कुदाल से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक ने लगातार कुदाल से प्रहार कर प्रीति कुमारी के टुकड़े टुकड़े कर दिये, जिससे प्रीति कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह घटना गांव में आग की तरह फ़ैल गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आरोप लगाया गया है कि इस घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम राजू शाह है, जो उसका पड़ोसी ही बताया जा रहा है।

कहा गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक राजू शाह अपने घर जाकर छुप गया। जिसके बाद आक्रोशित लोग उसे खदेडते हुए आरोपी के घर पहुंच गए और उसके घर में आग लगा दी। घटना की सुचना मिलते ही सदर SDPO राजीव रंजन सहित कई थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। 

जानकारी मिल रही है कि पुलिस द्वारा किसी तरह आरोपी को वहां से निकालकर अपनी गिरफ्त में ले लिया गया है। इधर घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, प्रसाशन द्वारा लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए।

घटना के बाद मृतका के परिजन में कोहराम मच गया है। वहीं गांव के लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिये गए। हालांकि उसके बाद FSL की टीम बुलाई गई, जिसके बाद FSL की टीम ने घटना का  विधिवत सैम्पल कलेक्ट किया है।

इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों को काफी जद्दोजहद के बाद शांत किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सुपौल सदर SDPO राजीव रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अपराधी राजू शाह को गिरफ्तार कर आगे कि जांच शुरू कर दी गई है।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सहरसा: खस्सी की जगह परोस दिया मुर्गा, निकाह में चलने लगा लाठी-डंडा, आधा दर्जन से अधिक घायल
सहरसा: खस्सी की जगह परोस दिया मुर्गा, निकाह में चलने लगा लाठी-डंडा, आधा दर्जन से अधिक घायल
Jul 10, 2026, 1:15:00 PM
नगर परिषद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे कई आरोप
नगर परिषद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे कई आरोप
Jul 10, 2026, 1:11:00 PM
नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू की बड़ी उपलब्धि, वाराणसी में 'पंच सम्मेलन' में जामताड़ा का करेंगें प्रतिनिधित्व
नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू की बड़ी उपलब्धि, वाराणसी में 'पंच सम्मेलन' में जामताड़ा का करेंगें प्रतिनिधित्व
Jul 10, 2026, 1:03:00 PM
फिर तारीख...अब इस दिन खान सर पर आएगा कोर्ट का फैसला, जाएंगे जेल या मिलेगी बेल?
फिर तारीख...अब इस दिन खान सर पर आएगा कोर्ट का फैसला, जाएंगे जेल या मिलेगी बेल?
Jul 10, 2026, 12:50:00 PM
जो राज्य देश को पालता रहा, अब दौड़ने लगा है—National Stakeholders Consultation के समापन पर CM हेमन्त सोरेन
जो राज्य देश को पालता रहा, अब दौड़ने लगा है—National Stakeholders Consultation के समापन पर CM हेमन्त सोरेन
Jul 10, 2026, 12:32:00 PM
मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, इलाके में अफरा-तफरी
मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, इलाके में अफरा-तफरी
Jul 10, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में धारदार हथियार से हमला, दो की हालत गंभीर, इलाके में दहशत
मोतिहारी में धारदार हथियार से हमला, दो की हालत गंभीर, इलाके में दहशत
Jul 10, 2026, 12:07:00 PM
पहले घर में घुसे, टीवी की आवाज तेज की, महिला के बाल काट दे दिया इंजेक्शन, बदमाशों ने डाली भीषण डकैती
पहले घर में घुसे, टीवी की आवाज तेज की, महिला के बाल काट दे दिया इंजेक्शन, बदमाशों ने डाली भीषण डकैती
Jul 10, 2026, 11:48:00 AM
बगहा में बिजली संकट, दर्जनों गांवों में 18 घंटे बिजली गुल, ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, भेदभाव का लगाया आरोप
बगहा में बिजली संकट, दर्जनों गांवों में 18 घंटे बिजली गुल, ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, भेदभाव का लगाया आरोप
Jul 10, 2026, 11:40:00 AM
सुपौल: कुदाल से काटकर 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, भारी तनाव
सुपौल: कुदाल से काटकर 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, भारी तनाव
Jul 10, 2026, 11:25:00 AM