फिर तारीख...अब इस दिन खान सर पर आएगा कोर्ट का फैसला, जाएंगे जेल या मिलेगी बेल?
मशहूर कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मामले में शुक्रवार को भी कोर्ट की ओर से कोई आदेश नहीं आ सका। अब इस मामले में 13 जुलाई को पटना सिविल कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।
मशहूर कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मामले में शुक्रवार को भी कोर्ट की ओर से कोई आदेश नहीं आ सका। अब इस मामले में 13 जुलाई को पटना सिविल कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। अधिवक्ता अरविंद कुमार मौआर ने यह जानकारी दी है। इससे पहले पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और शुक्रवार 10 जुलाई को फैसला सुनाने की बात कही गई थी। कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मौआर के मुताबिक़ अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई, लेकिन आदेश सुरक्षित रखते हुए अगली तारीख 13 जुलाई तय की गई है। इसी दिन खान सर के साथ-साथ उनके दो बॉडीगार्ड की अग्रिम जमानत याचिका पर भी फैसला आने की संभावना है। अदालत ने इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत दलीलें प्रस्तुत की थीं। कोर्ट में दोनों पक्ष रोशन आनंद और खान सर के वकीलों के दलीलों के सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला 10 तारीख तक के लिए सुरक्षित रखा था, लेकिन शुक्रवार को भी आदेश जारी नहीं किया गया। अब 13 जुलाई को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट की ओर से रोक जारी है।
इससे पहले कोर्ट ने मंगलवार को करीब 40 मिनट तक सुनवाई की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। आज बुधवार को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जिला जज ने दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुना। अदालत में सुरक्षा कर्मियों के हथियारों के लाइसेंस, आपराधिक पृष्ठभूमि और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं पर बहस हुई। अब कोर्ट ने संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद 10 जुलाई को फैसला सुनाने का निर्णय लिया है।
बता दें कि जून की शुरुआत में पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की थी। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा कर्मियों की ओर से फायरिंग की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में खान सर के खिलाफ केस चल रहा है।
Trending News