शहाबुद्दीन के सीवान में गरजा सम्राट का बुलडोजर, दोनों महिला अधिकारी रहीं मौजूद

सीवान में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 8 साल पुराने अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।

शहाबुद्दीन के सीवान में गरजा सम्राट का बुलडोजर, दोनों महिला अधिकारी रहीं मौजूद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 2:21:00 PM

सीवान में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 8 साल पुराने अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बुलडोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया गया है। अंचल अधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष सविता कुमारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं। यह कार्रवाई लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में की गई है। बताया जा रहा है कि 2018 से लंबित सरकारी भूमि अतिक्रमण मामले में एसडीओ के आदेश के बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मकान को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे, लेकिन पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।लकड़ी नवीगंज की सीओ नेहा कुमारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सीवान: सनकी युवक ने चाकू मारकर चार लोगों को गंभीर रूप से किया घायल, एक युवती भी शामिल
सीवान: सनकी युवक ने चाकू मारकर चार लोगों को गंभीर रूप से किया घायल, एक युवती भी शामिल
Jul 10, 2026, 3:07:00 PM
भागलपुर: बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला लिपिक पर चलाईं गोलियां, इलाके में हड़कंप
भागलपुर: बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला लिपिक पर चलाईं गोलियां, इलाके में हड़कंप
Jul 10, 2026, 2:55:00 PM
नालंदा: पुलिस की गश्ती गाड़ी ने ले ली युवक की जान? परिजनों का गंभीर आरोप
नालंदा: पुलिस की गश्ती गाड़ी ने ले ली युवक की जान? परिजनों का गंभीर आरोप
Jul 10, 2026, 2:40:00 PM
शहाबुद्दीन के सीवान में गरजा सम्राट का बुलडोजर, दोनों महिला अधिकारी रहीं मौजूद
शहाबुद्दीन के सीवान में गरजा सम्राट का बुलडोजर, दोनों महिला अधिकारी रहीं मौजूद
Jul 10, 2026, 2:21:00 PM
फरार चल रहे मुखिया का शव संदिग्ध हालात में बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बवाल
फरार चल रहे मुखिया का शव संदिग्ध हालात में बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बवाल
Jul 10, 2026, 2:09:00 PM
केरेडारी के विकास के लिए बीजेपी नेता सक्रिय, सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र
केरेडारी के विकास के लिए बीजेपी नेता सक्रिय, सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र
Jul 10, 2026, 1:55:00 PM
दिल्ली में झारखंड का दमदार विजन, Sports, Tourism और Investment पर हेमंत सोरेन का बड़ा दांव
दिल्ली में झारखंड का दमदार विजन, Sports, Tourism और Investment पर हेमंत सोरेन का बड़ा दांव
Jul 10, 2026, 1:37:00 PM
यूपी पुलिस व मुकेश सहनी में तीखी नोकझोंक, बोले सहनी, कार्यक्रम में बाधा डाली तो कोर्ट में मिलेंगे
यूपी पुलिस व मुकेश सहनी में तीखी नोकझोंक, बोले सहनी, कार्यक्रम में बाधा डाली तो कोर्ट में मिलेंगे
Jul 10, 2026, 1:28:00 PM
सहरसा: खस्सी की जगह परोस दिया मुर्गा, निकाह में चलने लगा लाठी-डंडा, आधा दर्जन से अधिक घायल
सहरसा: खस्सी की जगह परोस दिया मुर्गा, निकाह में चलने लगा लाठी-डंडा, आधा दर्जन से अधिक घायल
Jul 10, 2026, 1:15:00 PM
नगर परिषद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे कई आरोप
नगर परिषद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे कई आरोप
Jul 10, 2026, 1:11:00 PM