नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू की बड़ी उपलब्धि, वाराणसी में 'पंच सम्मेलन' में जामताड़ा का करेंगें प्रतिनिधित्व

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’ में जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व नाला प्रखंड के मुखिया अजीत मुर्मू करेंगे।

नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू की बड़ी उपलब्धि, वाराणसी में 'पंच सम्मेलन' में जामताड़ा का करेंगें प्रतिनिधित्व

विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 की जानकारी और पंचायतों में उसके सफल क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’ में जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व नाला प्रखंड के मुखिया अजीत मुर्मू करेंगे। यह निर्णय जिला ग्रामीण विकास शाखा, जामताड़ा के उप विकास आयुक्त सह अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक के कार्यालय द्वारा पत्रांक 480 के माध्यम से जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि अधिकृत प्रतिनिधि अजीत मुर्मू सम्मेलन में समय पर पहुंचकर भाग लें। साथ ही नाला प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनसे समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

आयोजकों के अनुसार इस पंच सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को रोजगार एवं आजीविका से जुड़े नई गारंटी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें इन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रशिक्षित और मार्गदर्शित करना है। 

जिला प्रशासन का मानना है कि राष्ट्रीय मंच पर जिले के प्रतिनिधि की भागीदारी से जामताड़ा की ग्रामीण परियोजना सफलताओं को अन्य राज्यों के समक्ष प्रस्तुत करने और स्थानीय योजनाओं को नई दिशा देने में मदद मिलेगी। इस संबंध में नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू ने कहा कि मैं यह अवसर पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 

वाराणसी के पंच सम्मेलन में जामताड़ा के अनुभव और हमारी सफल पहलों को प्रस्तुत कर अन्य जिलों से सीखने का भी उत्साह है। मेरा प्रयास होगा कि विकसित भारत योजना के तहत रोजगार और आजीविका से जुड़े लाभ सीधे हमारे गाँवों तक पहुँचें और पंचायत स्तर पर इन योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए ठोस रणनीतियाँ बनें। उन्होंने कहा कि वे सम्मेलन में प्राप्त ज्ञान और सुझाव नाला पंचायत में लागू कराने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और ग्राम पंचायत के साथ समन्वय कराएँगे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
Sep 02, 2026, 10:57:00 AM
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
Sep 02, 2026, 10:36:00 AM
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
Sep 02, 2026, 10:12:00 AM
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM