कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन

कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश और बिहार का नाम रोशन करने के बाद नालंदा का लाल और पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव हरनौत पहुंचे। झंडू कुमार के हरनौत पहुंचते ही लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन

कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश और बिहार का नाम रोशन करने के बाद नालंदा का लाल और पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव हरनौत पहुंचे। झंडू कुमार के हरनौत पहुंचते ही लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी श्रीराम प्रसाद कुंदन कुमार समेत स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद झंडू कुमार को रथ पर बैठाकर पूरे इलाके में भ्रमण कराया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और बधाइयां दीं।

झंडू कुमार का कॉमनवेल्थ तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। कभी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले झंडू कुमार ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी इस सफलता से आज पूरा नालंदा और खासकर हरनौत प्रखंड गौरवान्वित है।झंडू कुमार ने कहा कि हरनौत पहुंचने पर जिस तरह लोगों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया, उससे वह बेहद खुश हैं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में हरनौत के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि सरकार की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' नीति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। अगर खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के बाद नौकरी और सरकार का सहयोग मिलता है, तो वे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।

राज्य सरकार ने खिलाड़ी झंडू कुमार को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत आगे भी जारी रहेगी और आने वाले एशिया गेम के ऊपर ध्यान देने की बात कही। किस्मत बदलने के लिए मेहनत के साथ-साथ सरकार और समाज का सहयोग भी जरूरी है। वहीं, झंडू कुमार ने साफ कहा कि कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने के बावजूद उनका सब्जी का कारोबार अभी बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार अभी भी सब्जी बेचने का काम जारी रखेंगे, क्योंकि परिवार की आजीविका इसी कारोबार से चलती है। 

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद झंडू कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सम्मानित कर चुके हैं। सब्जी बेचने से लेकर कॉमनवेल्थ गेम तक का झंडू कुमार का सफर आज नालंदा के युवाओं के लिए संघर्ष, मेहनत और सफलता की मिसाल बन चुका है।


नालंदा से मिथुन की रिपोर्ट

Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM