एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी

चीन के किंगदाओ में 5 और 6 सितंबर को होने वाले अंडर-18 एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवेंस-2026 में बिहार की खेल प्रतिभा का दम दिखेगा। इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला और पुरुष टीम में बिहार के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी

पटना: चीन के किंगदाओ में 5 और 6 सितंबर को होने वाले अंडर-18 एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवेंस-2026 में बिहार की खेल प्रतिभा का दम दिखेगा। इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला और पुरुष टीम में बिहार के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें चार बेटियां और चार पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि चयनित खिलाड़ियों में रोहित कुमार और सलोनी कुमारी को भारतीय पुरुष एवं महिला टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में भारत समेत नौ देशों की भागीदारी रहेगी। 

भारतीय टीम में बिहार की ब्यूटी कुमारी, पवन कुमार, सलोनी कुमारी, रोहित कुमार, अति कुमारी, शुभम कुमार, सिमरन प्रवीण और बजरंगी कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी चीन में भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे और एशिया के शीर्ष अंडर-18 खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

बिहार के लिए गौरव की बात यह है कि रोहित कुमार भारतीय पुरुष टीम और सलोनी कुमारी भारतीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी। इससे पहले भी बिहार के खिलाड़ी भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम का हिस्सा बन चुके हैं। वर्ष 2024 में भी रोहित कुमार समेत बिहार के खिलाड़ियों ने एशिया रग्बी अंडर-18 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार के आठों खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों का एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना राज्य के लिए गौरव की बात है। खासकर रोहित कुमार और सलोनी कुमारी को भारतीय टीम की कप्तानी मिलना यह साबित करता है कि बिहार के खिलाड़ी अब केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM