बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री

बिहार की शिक्षा व्यवस्था को एआई, डिजिटल तकनीक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल पर चर्चा हुई।

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री

पटना: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को एआई, डिजिटल तकनीक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल पर चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गूगल फॉर एजुकेशन के इंडिया हेड संजय जैन एवं नीति वर्मा के साथ एक महत्वपूर्ण एवं उत्पादक बैठक की।

बैठक में बिहार में गूगल एआई एजुकेटर ट्रेनिंग सीरीज को स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक विस्तारित करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी। इसके माध्यम से शिक्षकों को एआई और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के प्रभावी शैक्षणिक उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। गूगल की ओर से बिहार शिक्षा विभाग को निःशुल्क टीचर कैपेसिटी बिल्डिंग एवं ट्रेनिंग उपलब्ध कराने की दिशा में भी सहयोग किया जाएगा। साथ ही चयनित विद्यालयों में एआई लैब्स की स्थापना तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए जेमिनी, नोटबुक एलएम सहित गूगल के विभिन्न एआई एवं डिजिटल टूल्स का निःशुल्क उपयोग उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

बैठक में विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित, उम्र के अनुरूप और उन्नत डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से क्रोमबुक्स की तैनाती पर भी विचार-विमर्श किया गया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को फ्यूचर रेडी स्किल्स से सशक्त बनाना है, ताकि बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदलती तकनीकी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके। इस मुलाकात में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष एस. त्यागराजन भी उपस्थित रहें ।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM