ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका

जहानाबाद: शहर के वार्ड नंबर 23 में महिला थाना और एससी-एसटी थाना के समीप ट्रांसफार्मर के नीचे वर्षों से कूड़ा डंप किए जाने का मामला सामने आया है।

ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका

जहानाबाद: शहर के वार्ड नंबर 23 में महिला थाना और एससी-एसटी थाना के समीप ट्रांसफार्मर के नीचे वर्षों से कूड़ा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के कई मोहल्लों का कूड़ा इसी जगह लाकर गिराया जाता है। कूड़ा अधिक जमा होने पर जेसीबी से हटाया जाता है, जिसके कारण सड़क किनारे कई फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर कूड़ा डंप किया जा रहा है, वहां चालू ट्रांसफार्मर लगा है। इससे आसपास के मोहल्लों और थाना परिसर में बिजली की आपूर्ति होती है। बरसात के मौसम में गीला कूड़ा और पानी जमा होने के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। लोगों का सवाल है कि यदि कूड़ा हटाने के दौरान सफाईकर्मी या जेसीबी चालक करंट की चपेट में आ गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? लोगों का यह भी कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा घेरा नहीं है। गड्ढे के कारण बरसात में पानी जमा होने की स्थिति में ट्रांसफार्मर के पोल के कमजोर होने का खतरा बना रहता है। यदि ट्रांसफार्मर गिरता है तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय निवासी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यहां नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर या कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं किया जाता है। बरसात में गीले कूड़े से दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ जाता है। वहीं रंजन कुमार ने कहा कि चालू ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़ा डालना गंभीर लापरवाही है। जेसीबी से सफाई के दौरान तार क्षतिग्रस्त होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से स्थल का निरीक्षण कर कूड़ा डंपिंग बंद कराने, गड्ढे को भरवाने, ट्रांसफार्मर की घेराबंदी कराने तथा नियमित सफाई और कीटनाशक दवा के छिड़काव की मांग की है।


जहानाबाद से बरुन की रिपोर्ट

Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM