भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सिंतबर से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। ये पहला मौका होगा, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए भारतीय सरजमीं पर खेलेंगे।

भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सिंतबर से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी को भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया है। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। संजू सैसमन की वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम भी टीम के साथ है, लेकिन इन खिलाड़ियों को फिटनेस के आधार पर चुना गया है। ये पहला मौका होगा, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए भारतीय सरजमीं पर खेलेंगे। तीन मैच की सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। बता दें कि इस सीरीज की मेजबानी बीसीसीआई नहीं बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है। 13, 15 और 17 सितंबर को होने वाले ये तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

वैभव सूर्यवंशी समेत टीम में चार-चार ओपनर्स को शामिल किया गया है। टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर हैं जबकि अभिषेक शर्मा के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी की भी जगह बरकरार हैं, जिन्होंने चंद महीने पहले इंग्लैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए जो छह टी-20 मैच खेले हैं, वो सारे विदेशी सरजमीं पर हैं, जिसमें तीन इंग्लैंड और तीन जिम्बाब्वे में हुए। इन छह टी-20 मुकाबलों में वैभव ने 189.21 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने दो अर्धशतक भी जमाए हैं। अब भारत में वह पहली बार घरेलू दर्शकों के बीच टीम इंडिया की जर्सी पहनकर उतरेंगे।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित 7 प्लेयर्स की टीम में वापसी हुई है। इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे।

जिम्बाब्वे दौरे वाली भारतीय टीम में 8 बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन को दोबारा चुना गया है। वे जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। एप उनके साथ ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना है।

रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा को बाहर किया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो फिलहाल चोटिल हैं। इसमें नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का नाम शामिल है। इन चारों खिलाड़ियों को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। 

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*

अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब-उर-रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.

रिजर्व खिलाड़ी: एजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM