मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, इलाके में अफरा-तफरी

मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, इलाके में अफरा-तफरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 12:26:00 PM

मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के सिरसिया महारानी गांव निवासी 18 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रवि कुमार अपने बाइक से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाने की कोशिश की जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों साइड के एयरबैग खुल गए, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

बताया जा रहा है कि जिस कार से दुर्घटना हुई, उस पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग का बोर्ड लगा हुआ है। इस वजह से घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। घायल रवि कुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। रवि की बुआ ने रोते हुए बताया कि वह अपने घर का एकमात्र सहारा है और इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एसआई श्रीधर कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

फरार चल रहे मुखिया का शव संदिग्ध हालात में बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बवाल
फरार चल रहे मुखिया का शव संदिग्ध हालात में बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बवाल
Jul 10, 2026, 2:09:00 PM
केरेडारी के विकास के लिए बीजेपी नेता सक्रिय, सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र
केरेडारी के विकास के लिए बीजेपी नेता सक्रिय, सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र
Jul 10, 2026, 1:55:00 PM
दिल्ली में झारखंड का दमदार विजन, Sports, Tourism और Investment पर हेमंत सोरेन का बड़ा दांव
दिल्ली में झारखंड का दमदार विजन, Sports, Tourism और Investment पर हेमंत सोरेन का बड़ा दांव
Jul 10, 2026, 1:37:00 PM
यूपी पुलिस व मुकेश सहनी में तीखी नोकझोंक, बोले सहनी, कार्यक्रम में बाधा डाली तो कोर्ट में मिलेंगे
यूपी पुलिस व मुकेश सहनी में तीखी नोकझोंक, बोले सहनी, कार्यक्रम में बाधा डाली तो कोर्ट में मिलेंगे
Jul 10, 2026, 1:28:00 PM
सहरसा: खस्सी की जगह परोस दिया मुर्गा, निकाह में चलने लगा लाठी-डंडा, आधा दर्जन से अधिक घायल
सहरसा: खस्सी की जगह परोस दिया मुर्गा, निकाह में चलने लगा लाठी-डंडा, आधा दर्जन से अधिक घायल
Jul 10, 2026, 1:15:00 PM
नगर परिषद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे कई आरोप
नगर परिषद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे कई आरोप
Jul 10, 2026, 1:11:00 PM
नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू की बड़ी उपलब्धि, वाराणसी में 'पंच सम्मेलन' में जामताड़ा का करेंगें प्रतिनिधित्व
नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू की बड़ी उपलब्धि, वाराणसी में 'पंच सम्मेलन' में जामताड़ा का करेंगें प्रतिनिधित्व
Jul 10, 2026, 1:03:00 PM
फिर तारीख...अब इस दिन खान सर पर आएगा कोर्ट का फैसला, जाएंगे जेल या मिलेगी बेल?
फिर तारीख...अब इस दिन खान सर पर आएगा कोर्ट का फैसला, जाएंगे जेल या मिलेगी बेल?
Jul 10, 2026, 12:50:00 PM
जो राज्य देश को पालता रहा, अब दौड़ने लगा है—National Stakeholders Consultation के समापन पर CM हेमन्त सोरेन
जो राज्य देश को पालता रहा, अब दौड़ने लगा है—National Stakeholders Consultation के समापन पर CM हेमन्त सोरेन
Jul 10, 2026, 12:32:00 PM
मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, इलाके में अफरा-तफरी
मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, इलाके में अफरा-तफरी
Jul 10, 2026, 12:26:00 PM