खूनी रील, कैसे चली गई जान? हुआ बड़ा खुलासा, सबके उड़े होश...

सीतामढ़ी के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में रील वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 16 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।

खूनी रील, कैसे चली गई जान? हुआ बड़ा खुलासा, सबके उड़े होश...

सीतामढ़ी के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में रील वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 16 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिकंदर महतो एवं प्रभास कुमार के रूप में हुई है।

रविवार की देर रात हनुमाननगर गांव निवासी मनतोरिया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच शुरू की और हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की।

रील वीडियो बना हत्या की वजह

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मृतका के पुत्र सतेंद्र महतो और मुख्य आरोपी शिकंदर महतो की पत्नी सोशल मीडिया पर एक साथ रील वीडियो बनाते थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, शिकंदर महतो अपनी पत्नी को सतेंद्र के साथ रील बनाने से लगातार मना करता था। बावजूद इसके दोनों का संपर्क जारी रहने से आरोपी काफी नाराज था। इसी रंजिश में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सतेंद्र महतो को सबक सिखाने की योजना बनाई। जब वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सका तो उसने उसकी मां मनतोरिया देवी को निशाना बनाया और उनकी हत्या की साजिश रच डाली।

पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है आरोपी का

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी शिकंदर महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह करीब पांच वर्षों तक जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई।

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। घटना के खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

हाइलाइट्स:

रील वीडियो बनाने के विवाद में हुई थी महिला की हत्या।

पुलिस ने 16 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया।

मुख्य आरोपी समेत दो अपराधी गिरफ्तार।

वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी।

सरोज कुमार गुप्ता, सीतामढ़ी

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM