राजद नेता सह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, सुलग उठा इलाका
सीतामढ़ी जिले से अहम खबर है। यहां जिले का डुमारा क्षेत्र तब सुलग उठा, जब शनिवार की सुबह अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य के पति सह राजद नेता वैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी।

सीतामढ़ी: जिले से अहम खबर है। यहां जिले का डुमारा क्षेत्र तब सुलग उठा, जब शनिवार की सुबह अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य के पति सह राजद नेता वैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में आक्रोश भडक गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पडा। घटना के बाद इलाके में तनाव है हालांकि पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
मिली खबर के अनुसार सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में तड़के सुबह अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य के पति और जिला राजद उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में आक्रोश भड़क उठा। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने सीतामढ़ी के कई सीनियर पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया।
प्राप्त खबर के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों ने इस दौरान एसपी के वाहन समेत करीब आठ वाहनों में तोड़फोड़ की गई। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया, जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वैद्यनाथ महतो पर पहले भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वह अपने गांव में कथित शराब कारोबार का लगातार विरोध कर रहे थे। इसी मामले को लेकर करीब एक सप्ताह पहले उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत और विरोध के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट, सीतामढी










