दो सिपाही को अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद को बताते SIT सदस्य

मोतिहारी में पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगर थाना के दो सिपाही रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

दो सिपाही को अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद को बताते SIT सदस्य

मोतिहारी में पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगर थाना के दो सिपाही रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची नगर और रघुनाथपुर थाना की पुलिस ने दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजुराहा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, नगर थाना में तैनात सिपाही रजनीश और आशीष अपनी बाइक फायरिंग रेंज के पास लगाते थे। वे वाहन जांच के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करते थे। बताया गया कि वे मजुराहा के वार्ड पार्षद पति राकेश सिंह से भी पांच हजार रुपये वसूल चुके हैं। बीती रात दोनों एक पान दुकानदार को धमका रहे थे।

इसी दौरान ग्रामीणों को उनके जबरन रुपए लेने पर  शक हुआ। रोज वर्दी में आने वाले ये सिपाही उस दिन सिविल ड्रेस में थे। वे खुद को एसपी की एसआईटी टीम का सदस्य बता रहे थे। शक होने पर ग्रामीण वहां जमा हो गए। उन्होंने दोनों को पकड़कर रघुनाथपुर थाना को सूचना दी।

जांच के बाद पता चला कि दोनों नगर थाना के सिपाही हैं। और ड्यूटी छेत्र से बाहर जाकर पैसे की वसूली पुलिस का भय दिखाकर कर रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पर जो आरोप लगा उसे सत्य पाया गया जिसके बाद दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

दूसरी लड़की के चक्कर में ले ली पत्नी की जान? शादी के 16 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दूसरी लड़की के चक्कर में ले ली पत्नी की जान? शादी के 16 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
Sep 12, 2026, 1:18:00 PM
दून एक्सप्रेस से 78 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए
दून एक्सप्रेस से 78 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए
Sep 12, 2026, 1:00:00 PM
दो सिपाही को अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद को बताते SIT सदस्य
दो सिपाही को अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद को बताते SIT सदस्य
Sep 12, 2026, 12:37:00 PM
सेवा संकल्प अभियान को लेकर जहानाबाद पहुंचीं भाजपा MLC अनामिका सिंह पटेल, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर जहानाबाद पहुंचीं भाजपा MLC अनामिका सिंह पटेल, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
Sep 12, 2026, 12:22:00 PM
राजद नेता सह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, सुलग उठा इलाका
राजद नेता सह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, सुलग उठा इलाका
Sep 12, 2026, 12:21:00 PM
भाजपा का हल्ला बोल, जेएसएससी-जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज केस वापस हो
भाजपा का हल्ला बोल, जेएसएससी-जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज केस वापस हो
Sep 12, 2026, 12:04:00 PM
फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का जदयू ने किया विरोध, कहा-बिहार के हितों की हो रही अनदेखी
फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का जदयू ने किया विरोध, कहा-बिहार के हितों की हो रही अनदेखी
Sep 12, 2026, 11:42:00 AM
तेज प्रताप यादव को मिल रही धमकी, ब्लैकमेल भी...पूछा-किसका संरक्षण, अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
तेज प्रताप यादव को मिल रही धमकी, ब्लैकमेल भी...पूछा-किसका संरक्षण, अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
Sep 12, 2026, 11:25:00 AM
बिहार के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवन का होगा निर्माण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बड़ी पहल
बिहार के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवन का होगा निर्माण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बड़ी पहल
Sep 12, 2026, 11:02:00 AM
कुंडहित में भाकपा का प्रदर्शन, एमएमडीआर बिल, महंगाई और जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली को लेकर सरकार पर बरसे
कुंडहित में भाकपा का प्रदर्शन, एमएमडीआर बिल, महंगाई और जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली को लेकर सरकार पर बरसे
Sep 12, 2026, 10:34:00 AM