दून एक्सप्रेस से 78 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए

धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 78 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। कछुओं को चार लावारिस बैग में भरकर ले जाया जा रहा था। आरपीएफ की कार्रवाई के बाद बरामद कछुओं को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

दून एक्सप्रेस से 78 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 78 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। कछुओं को चार लावारिस बैग में भरकर ले जाया जा रहा था। आरपीएफ की कार्रवाई के बाद बरामद कछुओं को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

मामला धनबाद रेलवे स्टेशन का है, जहां ऑपरेशन WILEP के तहत आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। 11 और 12 सितंबर की दरम्यानी रात गश्ती के दौरान ट्रेन संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन की जांच के दौरान इंजन से दूसरे जनरल कोच में चार लावारिस बैग मिले।

बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी इन पर अपना दावा नहीं किया। संदेह होने पर बैग को प्लेटफॉर्म पर उतारकर जांच की गई। तलाशी के दौरान चारों बैग से Indian Flapshell प्रजाति के कुल 78 जीवित कछुए बरामद हुए।

एक सफेद कपड़े के थैले से 31, डेनिम रंग के बैग से 16, हरे रंग के बैग से 19 और नीले रंग के बैग से 12 कछुए मिले। आरपीएफ ने सभी कछुओं को जब्त कर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षण प्रदान किया और आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया। फिलहाल कछुओं को ट्रेन में लावारिस छोड़कर जाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

भारत पहुंचे शी जिनपिंग, सात साल बाद पहुंचे दिल्ली
भारत पहुंचे शी जिनपिंग, सात साल बाद पहुंचे दिल्ली
Sep 12, 2026, 1:36:00 PM
दूसरी लड़की के चक्कर में ले ली पत्नी की जान? शादी के 16 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दूसरी लड़की के चक्कर में ले ली पत्नी की जान? शादी के 16 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
Sep 12, 2026, 1:18:00 PM
दून एक्सप्रेस से 78 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए
दून एक्सप्रेस से 78 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए
Sep 12, 2026, 1:00:00 PM
दो सिपाही को अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद को बताते SIT सदस्य
दो सिपाही को अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद को बताते SIT सदस्य
Sep 12, 2026, 12:37:00 PM
सेवा संकल्प अभियान को लेकर जहानाबाद पहुंचीं भाजपा MLC अनामिका सिंह पटेल, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर जहानाबाद पहुंचीं भाजपा MLC अनामिका सिंह पटेल, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
Sep 12, 2026, 12:22:00 PM
राजद नेता सह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, सुलग उठा इलाका
राजद नेता सह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, सुलग उठा इलाका
Sep 12, 2026, 12:21:00 PM
भाजपा का हल्ला बोल, जेएसएससी-जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज केस वापस हो
भाजपा का हल्ला बोल, जेएसएससी-जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज केस वापस हो
Sep 12, 2026, 12:04:00 PM
फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का जदयू ने किया विरोध, कहा-बिहार के हितों की हो रही अनदेखी
फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का जदयू ने किया विरोध, कहा-बिहार के हितों की हो रही अनदेखी
Sep 12, 2026, 11:42:00 AM
तेज प्रताप यादव को मिल रही धमकी, ब्लैकमेल भी...पूछा-किसका संरक्षण, अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
तेज प्रताप यादव को मिल रही धमकी, ब्लैकमेल भी...पूछा-किसका संरक्षण, अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
Sep 12, 2026, 11:25:00 AM
बिहार के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवन का होगा निर्माण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बड़ी पहल
बिहार के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवन का होगा निर्माण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बड़ी पहल
Sep 12, 2026, 11:02:00 AM