बिहार के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवन का होगा निर्माण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बड़ी पहल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 29 जिलों में प्रस्तावित वज्रगृह/परीक्षा भवनों के निर्माण कार्य को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

बिहार के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवन का होगा निर्माण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बड़ी पहल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 29 जिलों में प्रस्तावित वज्रगृह/परीक्षा भवनों के निर्माण कार्य को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इन जिलों में एक से डेढ़ एकड़ भूमि पर वज्रगृह/ परीक्षा भवनों के निर्माण के लिए तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन के आधार पर प्रथम चरण में 12 जिलों में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

वज्रगृह/परीक्षा भवनों के निर्माण से संबंधित आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। यह कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 राज्य के 29 जिलों में प्रस्तावित वजगृह/परीक्षा भवनों के निर्माण के लिए लगभग 33.07 करोड़ रूपये की प्राक्कलित राशि का प्रावधान किया गया है। प्रथम चरण में 12 स्थानों पर वज्रगृह/परीक्षा भवन निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इनमें श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय (+2) विद्यालय तकिया, सासाराम (रोहतास), +2 श्री ढ़ेरनाथ महादेव उच्च विद्यालय, शरमा, रामगढ़ चौक, लखीसराय, राजकीय बुनियादी विद्यालय, विष्णुपुर, बेगूसराय, मध्य विद्यालय, बरियारपुर, डुमरा, सीतामढ़ी, पीएम श्री जिला स्कूल, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, आदर्श उच्च विद्यालय, सराय, भगवानपुर, वैशाली, उ०म०वि०, रतवार, भभुआ (कैमूर), आर०डी०एस० +2 विद्यालय, राजगीर, नालंदा, +2 उच्च विद्यालय, जमुई बाजार, जमुई, दर्शन साह महाविद्यालय, कटिहार, कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा एवं भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा परिसर शामिल है।

मुख्य बिंदु-

परीक्षा संबंधी प्रश्न-पत्र एवं आवश्यक सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्था होगी सुदृढ़।

एक से डेढ़ एकड़ भूमि पर किया जायेगा वज्रगृह/परीक्षा भवन का निर्माण।

कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

Trending News

तेज प्रताप यादव को मिल रही धमकी, ब्लैकमेल भी...पूछा-किसका संरक्षण, अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
तेज प्रताप यादव को मिल रही धमकी, ब्लैकमेल भी...पूछा-किसका संरक्षण, अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
Sep 12, 2026, 11:25:00 AM
बिहार के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवन का होगा निर्माण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बड़ी पहल
बिहार के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवन का होगा निर्माण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बड़ी पहल
Sep 12, 2026, 11:02:00 AM
कुंडहित में भाकपा का प्रदर्शन, एमएमडीआर बिल, महंगाई और जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली को लेकर सरकार पर बरसे
कुंडहित में भाकपा का प्रदर्शन, एमएमडीआर बिल, महंगाई और जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली को लेकर सरकार पर बरसे
Sep 12, 2026, 10:34:00 AM
भोरे के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में बदहाली के खिलाफ आइसा-आरवाईए का हल्लाबोल
भोरे के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में बदहाली के खिलाफ आइसा-आरवाईए का हल्लाबोल
Sep 12, 2026, 10:22:00 AM
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताया ये कारण
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताया ये कारण
Sep 12, 2026, 7:28:00 AM
ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
Sep 12, 2026, 7:16:00 AM
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM