ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में शुक्रवार को अचानक तब अफरातफरी मच गयी, जब गोलगप्पा खाने के बाद एक एक कर के लोग अस्पताल पहुंचने लगे। एक एक करके करीब एक दर्जन लोगों की तबियत खराब हो गयी।

बेतिया: राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में शुक्रवार को अचानक तब अफरातफरी मच गयी, जब गोलगप्पा खाने के बाद एक एक कर के लोग अस्पताल पहुंचने लगे। एक एक करके करीब एक दर्जन लोगों की तबियत खराब हो गयी। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया। इनमें कुछ सरकारी तो कुछ निजी अस्पताल में एडमिट हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के बेतिया के भावल गांव में गोलगप्पा खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि गोलगप्पा खाने के बाद करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, कुछ लोगों का इलाज निजी अस्पताल में भी चल रहा है। बीमार लोगों में 60 वर्षीय मधु देवी, जूही कुमारी, मयंक कुमार, हर्षित कुमार, दीपराज साह, खुशबू कुमारी, कृष्णा कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि बीते दिन गांव में इन लोगों ने गोलगप्पा खाया था, जिसके बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। वहीं इस मामले में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि फूड पॉइजनिंग का मामला हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। अभी इन सभी का इलाज चल रहा है।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट










