ट्रक के केबिन से युवक का शव बरामद, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा: जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास के पास सुकुन साव तालाब के समीप ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले का शेख पोली ने सफल उद्भेदन कर लिया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने आरोपी खलासी को पश्चिम चंपारण के जोगपट्टी से गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक के केबिन से युवक का शव बरामद, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा: जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास के पास सुकुन साव तालाब के समीप ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले का शेख पोली ने सफल उद्भेदन कर लिया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने आरोपी खलासी को पश्चिम चंपारण के जोगपट्टी से गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी डॉ राकेश कुमार ने सोमवार को टाउन थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया की 8 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धर्मशाला के सामने खड़े ट्रक (संख्या BR06GD6301) के केबिन में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान लालदीप साह (उम्र लगभग 45 वर्ष), पिता स्व. मुनिलाल साह, निवासी पिपरकोठी, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक के बीच मोबाइल पर यूट्यूब देखने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी नितीश कुमार, पिता विरेंद्र पासवान, निवासी दुसरी थाना जोगापट्टी, जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से खून लगा चाकू और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

शेखपुरा से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
Aug 10, 2026, 7:30:00 PM
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
Aug 10, 2026, 7:22:00 PM
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
Aug 10, 2026, 7:13:00 PM
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: परिवार नियोजन सेवाओं में बिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: परिवार नियोजन सेवाओं में बिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि
Aug 10, 2026, 6:38:00 PM
ट्रक के केबिन से युवक का शव बरामद, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
ट्रक के केबिन से युवक का शव बरामद, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Aug 10, 2026, 6:21:00 PM
रक्षाबंधन को लेकर इंडिया पोस्ट की विशेष राखी डिलीवरी सेवा, बुकिंग पर भी विशेष छूट
रक्षाबंधन को लेकर इंडिया पोस्ट की विशेष राखी डिलीवरी सेवा, बुकिंग पर भी विशेष छूट
Aug 10, 2026, 6:19:00 PM
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग, कई राज्यों में चुनाव को लेकर हुई चर्चा
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग, कई राज्यों में चुनाव को लेकर हुई चर्चा
Aug 10, 2026, 6:07:00 PM