अनियंत्रित दमकल वाहन ने महिला व उसके चार बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

शेखपुरा :-अग्निशमन विभाग के वाहन के बेकाबू रफ्तार ने एक परिवार के छठ पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है। शहर के मुख्य सड़क पर अपने चार बच्चों के साथ जा रही महिला को बेकाबू वाहन ने बच्चों सहित कुचल डाला है।

अनियंत्रित दमकल वाहन ने महिला व उसके चार बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

शेखपुरा :-अग्निशमन विभाग के वाहन के बेकाबू रफ्तार ने एक परिवार के छठ पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है। शहर के मुख्य सड़क पर अपने चार बच्चों के साथ जा रही महिला को बेकाबू वाहन ने बच्चों सहित कुचल डाला है। इस हादसे में महिला की घटन स्थल पर ही मौत हो गई तो सभी चार बच्चे घायल हो गये हैं। यह हादसा स्टेशन रोड में ठीक सदर प्रखंड के सामने मुख्य सड़क पर हुआ है और यही पर दमकल विभाग का कार्यालय है। 

मृत महिला सदर थाना के बाजिदपुर गांव के रंजु मांझी की 32 साल की पत्नी सजनी देवी है। जबकि इसके चार बच्चे बंटी कुमार, लवली कुमारी, स्वीटी कुमारी और अंकुश कुमार घायल है। घायल बच्चों में एक का सिर फट गया है तो एक बच्चें का दांत टूट गया है। घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

महिला की मौत पर नाराज स्थानीय लोगों ने जब वाहन को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला और दमकल कार्यालय के पदाधिकारी से लेकर सभी कर्मी कार्यालय में ताला जड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर सदर थाना और यातायात थाना ने वाहन को जब्त कर लिया हैं। 

घटना की पुष्टि करते हुए ASP डॉ राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है और लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया जाता है कि महिला अपने चार बच्चों के साथ लखीसराय छठ पर्व मनाने जा रही थी।

शेखपुरा से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM