रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रोहतास जिले में रविवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा रोड की बताई जाती है, जहां हीरा आभूषण भंडार नामक एक दुकान से चार हथियारबंद अपराधियों ने लगभग 10 लाख रुपए के आभूषण लूट लिये

 रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

सासाराम। रोहतास जिले में रविवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा रोड की बताई जाती है, जहां हीरा आभूषण भंडार नामक एक दुकान से चार हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए लगभग 10 लाख रुपए के आभूषण लूट लिये और हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए। दरअसल दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और व्यवसायियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुल चार नकाबपोश अपराधी दुकान में प्रवेश करते हैं और हथियार का भय दिखाकर दुकान के काउंटर व तिजोरी में रखें लगभग 10 लाख रुपए के आभूषण लूटकर फरार हो जाते हैं। हालांकि इस क्रम में आभूषण व्यवसाई ने विरोध करना चाहा,  लेकिन जान से मारने की धमकी मिलते हीं सभी सहम गये।

हेलमेट और चेहरे पर मास्क 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों अपराधियों ने हेलमेट और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इनके हाथों में बंदूक भी थी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक चारों अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। वहीं अपराधियों के भागते हीं घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

10 लाख के आभूषण की लूट 

मामले में हीरा आभूषण भंडार के प्रोपराइटर परमीत कुमार का कहना है कि फिलहाल लूटी गई ज्वेलरी का आकलन व गिनती किया जा रहा है और अनुमान है कि लगभग 10 लाख के आभूषण की लूट हुई है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी 20 से 25 वर्ष की उम्र के थे, जिनके हाथों में हथियार था।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते हीं तत्काल बिक्रमगंज थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की है। अपराधियों की पहचान के लिए दुकान और सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार जल्द हीं लुटेरों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज
पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज
Jul 26, 2026, 5:06:00 PM
तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट
तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट
Jul 26, 2026, 4:47:00 PM
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव
Jul 26, 2026, 4:34:00 PM
 रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jul 26, 2026, 4:11:00 PM
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
Jul 26, 2026, 3:58:00 PM
तेजप्रताप के गिरफ्तार होते ही राबड़ी देवी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी यादव, CM सम्राट को दे डाली चेतावनी
तेजप्रताप के गिरफ्तार होते ही राबड़ी देवी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी यादव, CM सम्राट को दे डाली चेतावनी
Jul 26, 2026, 3:12:00 PM
भाजपा MLC और पटना ASP आपस में ही भिड़ गई, हाथ पकड़कर...वीडियो वायरल
भाजपा MLC और पटना ASP आपस में ही भिड़ गई, हाथ पकड़कर...वीडियो वायरल
Jul 26, 2026, 2:46:00 PM
गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील
गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील
Jul 26, 2026, 2:33:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर श्रीकृष्णापुरी में भाजपा-एनडीए की चुनावी बैठक, नीरज सिन्हा के समर्थन की अपील
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर श्रीकृष्णापुरी में भाजपा-एनडीए की चुनावी बैठक, नीरज सिन्हा के समर्थन की अपील
Jul 26, 2026, 2:04:00 PM
मन की बात' में गूंजा सीतामढ़ी का नाम, PM मोदी ने की सिंगल यूज प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान की सराहना
मन की बात' में गूंजा सीतामढ़ी का नाम, PM मोदी ने की सिंगल यूज प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान की सराहना
Jul 26, 2026, 1:57:00 PM