बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित

पूरे देश के साथ बोकारो में भी रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित

पूरे देश के साथ बोकारो में भी रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में पूर्व सैनिक कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो के अपर समाहर्ता (एडिशनल कलेक्टर) सुनील चंद्र ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में करीब 60 दिनों तक चले 'ऑपरेशन विजय' ने देश की एकता और सेना के पराक्रम का परिचय दिया। उस दौर को जिसने देखा है, वह जानता है कि देश किन परिस्थितियों से गुजरा था।

उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का सम्मान करना और शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत हो। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट  

Trending News

तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट

Jul 26, 2026, 4:47:00 PM
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव

Jul 26, 2026, 4:34:00 PM
 रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Jul 26, 2026, 4:11:00 PM
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
Jul 26, 2026, 3:58:00 PM
तेजप्रताप के गिरफ्तार होते ही राबड़ी देवी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी यादव, CM सम्राट को दे डाली चेतावनी

Jul 26, 2026, 3:12:00 PM
भाजपा MLC और पटना ASP आपस में ही भिड़ गई, हाथ पकड़कर...वीडियो वायरल

Jul 26, 2026, 2:46:00 PM
गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील

Jul 26, 2026, 2:33:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर श्रीकृष्णापुरी में भाजपा-एनडीए की चुनावी बैठक, नीरज सिन्हा के समर्थन की अपील

Jul 26, 2026, 2:04:00 PM
मन की बात' में गूंजा सीतामढ़ी का नाम, PM मोदी ने की सिंगल यूज प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान की सराहना

Jul 26, 2026, 1:57:00 PM
कतरास ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई से हड़कंप

Jul 26, 2026, 1:45:00 PM