पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज

पलामू ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया।

पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज

पलामू ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। पांकी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखी गई।

कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह (टूटू सिंह) तथा पांकी मध्य जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी सहित जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि और जिला परिषद सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

15वें वित्त आयोग से इन पंचायतों को मिली सौगात

15वें वित्त आयोग की योजना के तहत पांकी मध्य क्षेत्र के सुदूरवर्ती गाँवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्य रूप से: रतनपुर, पांकी पश्चिम, डंडारकला में नए उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य विधिवत शुरू कराया गया।

गुणवत्ता और पारदर्शिता से हो रहा विकास कार्य

समारोह को संबोधित करते हुए  जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी ने कहा कि इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों या अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्रामीणों को अपने ही गाँव में त्वरित और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला परिषद द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनहित को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र का स्वास्थ्य ढांचा पहले से कहीं अधिक मजबूत और सशक्त बनेगा।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

'हर-हर महादेव' मोतिहारी से 45 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा दल रवाना
'हर-हर महादेव' मोतिहारी से 45 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा दल रवाना
Jul 26, 2026, 5:51:00 PM
कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ नितिन नवीन ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' बोले-एक सूत्र में जोड़ने वाला जन-आंदोलन
कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ नितिन नवीन ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' बोले-एक सूत्र में जोड़ने वाला जन-आंदोलन
Jul 26, 2026, 5:27:00 PM
पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज
पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज
Jul 26, 2026, 5:06:00 PM
तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट
तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट
Jul 26, 2026, 4:47:00 PM
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव
Jul 26, 2026, 4:34:00 PM
 रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jul 26, 2026, 4:11:00 PM
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
Jul 26, 2026, 3:58:00 PM
तेजप्रताप के गिरफ्तार होते ही राबड़ी देवी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी यादव, CM सम्राट को दे डाली चेतावनी
तेजप्रताप के गिरफ्तार होते ही राबड़ी देवी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी यादव, CM सम्राट को दे डाली चेतावनी
Jul 26, 2026, 3:12:00 PM
भाजपा MLC और पटना ASP आपस में ही भिड़ गई, हाथ पकड़कर...वीडियो वायरल
भाजपा MLC और पटना ASP आपस में ही भिड़ गई, हाथ पकड़कर...वीडियो वायरल
Jul 26, 2026, 2:46:00 PM
गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील
गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील
Jul 26, 2026, 2:33:00 PM