पत्नी की हत्या में दोषी करार पति को आजीवन कारावास, कोर्ट ने बीस हजार रुपए का लगाया जुर्माना

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में बीते 4 वर्ष पूर्व एक पत्नी की गोली मारकर हत्या मामले में दोषी करार पति के खिलाफ शुक्रवार को अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कांड के एकमात्र अभियुक्त पंकज सिंह के खिलाफ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

पत्नी की हत्या में दोषी करार पति को आजीवन कारावास, कोर्ट ने बीस हजार रुपए का लगाया जुर्माना

सासाराम। रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में बीते 4 वर्ष पूर्व एक पत्नी की गोली मारकर हत्या मामले में दोषी करार पति के खिलाफ शुक्रवार को अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। दरअसल कोर्ट ने कांड के एकमात्र अभियुक्त पंकज सिंह के खिलाफ सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ हीं इनके खिलाफ कोर्ट ने विभिन्न धाराओं में कुल बीस हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है और जुर्माना राशि नहीं देने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

फोन पर बात करने से नाराज था पति

घटना बीते 18 फरवरी 2022 को नौहट्टा थाना क्षेत्र के टीपा गांव में घटित हुई थी। बताया जाता है कि मृतका ज्योति सिंह फोन पर किसी से बात कर रही थी, इसी बात से नाराज होकर उसके पति पंकज सिंह ने शक के आधार पर अपनी पत्नी के सिर में अवैध कट्टा से गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। बता दें कि झारखंड के जपला की रहने वाली ज्योति सिंह की शादी वर्ष 2020 में पंकज सिंह से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। 

पिता ने दी पुलिस को सूचना 

मामले में आरोपी पंकज सिंह के पिता राजेश्वर सिंह ने हीं घटना की जानकारी पुलिस को दी और अपने पुत्र के खिलाफ नौहट्टा थाने में एक केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज सिंह को एक देशी कट्टा एवं खोखे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। 

मामले में दस गवाहों की गवाही 

इस मामले में सासाराम अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी चंद्र विकास ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में कुल 10 गवाहों की गवाही कराई गई थी। इसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 14 प्रहलाद कुमार की अदालत ने अभियुक्त पंकज सिंह को हत्या एवं शस्त्र अधिनियम के विभिन्न धाराओं में दोषी पाते हुए अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने कहा कि अर्थ दंड की राशि नहीं देने पर दोषी को अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

 ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
Oct 30, 2026, 6:57:00 PM
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
Oct 30, 2026, 6:50:00 PM
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
Oct 30, 2026, 6:40:00 PM
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद
Oct 30, 2026, 6:29:00 PM
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस
Oct 30, 2026, 6:29:00 PM
बेमौसम बारिश और अर्णब तूफान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में गिरकर धान की फसल हो रही बर्बाद
बेमौसम बारिश और अर्णब तूफान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में गिरकर धान की फसल हो रही बर्बाद
Oct 30, 2026, 6:14:00 PM
कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के बीच वाराणसी में जदयू ने मनाया स्थापना दिवस
कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के बीच वाराणसी में जदयू ने मनाया स्थापना दिवस
Oct 30, 2026, 6:14:00 PM
रांची के कांके में कोयला कारोबारी के घर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
रांची के कांके में कोयला कारोबारी के घर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
Oct 30, 2026, 6:03:00 PM
विद्यालयों को आपदा व जोखिम से बचाने के लिए 280 मास्टर ट्रेनर्स होंगे प्रशिक्षित
विद्यालयों को आपदा व जोखिम से बचाने के लिए 280 मास्टर ट्रेनर्स होंगे प्रशिक्षित
Oct 30, 2026, 6:01:00 PM
मुहाल हुआ आना जाना, ट्रकों के महाजाम से त्राहिमाम हुआ जनजीवन
मुहाल हुआ आना जाना, ट्रकों के महाजाम से त्राहिमाम हुआ जनजीवन
Oct 30, 2026, 5:55:00 PM