विद्यालयों को आपदा व जोखिम से बचाने के लिए 280 मास्टर ट्रेनर्स होंगे प्रशिक्षित

विद्यालयों को सुरक्षित बनाने और आपदा प्रबंधन की तैयारी मजबूत करने के लिए शुक्रवार से राजधानी में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

विद्यालयों को आपदा व जोखिम से बचाने के लिए 280 मास्टर ट्रेनर्स होंगे प्रशिक्षित

पटना: विद्यालयों को सुरक्षित बनाने और आपदा प्रबंधन की तैयारी मजबूत करने के लिए शुक्रवार से राजधानी में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके तहत चयनित मास्टर प्रशिक्षकों को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और यूनिसेफ ने संयुक्त रूप से किया है। यह कार्यक्रम 12 नवम्बर तक चलेगा। इसमें 280 मास्टर ट्रेनर्स को पांच बैच में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने जिलों में शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। अगले दो माह के भीतर राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1,25,211 शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया जाएगा।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला के मार्गदर्शन में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मेहताब रहमानी, अपर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उदय कुमार उज्ज्वल, बसंत कुमार सिन्हा, राजीव कुमार और यूनिसेफ के पल्लव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

पहले दिन मास्टर प्रशिक्षकों को विद्यालय परिसर में संभावित खतरों की पहचान करने की जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित निकासी योजना बनाने और मॉक ड्रिल कराने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही, विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा की आदत विकसित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उदय कुमार उज्ज्वल ने किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों को आपदा और विभिन्न प्रकार के जोखिमों से सुरक्षित बनाना है। इसके माध्यम से विद्यालय स्तर पर सुरक्षा संबंधी तैयारियों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही, विद्यालयों में सुरक्षित और आपदा के प्रति जागरूक शैक्षिक वातावरण विकसित करने में मदद मिलेगी।

Trending News

झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
Oct 30, 2026, 7:06:00 PM
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
Oct 30, 2026, 7:02:00 PM
 ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
Oct 30, 2026, 6:57:00 PM
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
Oct 30, 2026, 6:50:00 PM
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
Oct 30, 2026, 6:40:00 PM
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद
Oct 30, 2026, 6:29:00 PM
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस
Oct 30, 2026, 6:29:00 PM
बेमौसम बारिश और अर्णब तूफान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में गिरकर धान की फसल हो रही बर्बाद
बेमौसम बारिश और अर्णब तूफान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में गिरकर धान की फसल हो रही बर्बाद
Oct 30, 2026, 6:14:00 PM
कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के बीच वाराणसी में जदयू ने मनाया स्थापना दिवस
कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के बीच वाराणसी में जदयू ने मनाया स्थापना दिवस
Oct 30, 2026, 6:14:00 PM
रांची के कांके में कोयला कारोबारी के घर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
रांची के कांके में कोयला कारोबारी के घर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
Oct 30, 2026, 6:03:00 PM