हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। इससे यहां पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ सौ छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। इससे यहां पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ सौ छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। स्कूल में दसवीं तक पढ़ाई होती है, जिसका रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है। अभी चार माह का सिलेबस बाकी है। 

अभिभावकों और शिक्षकों के बीच हुई बातचीत में शिक्षक स्कूल संचालन के लिए तैयार दिखे, लेकिन सुरक्षा को लेकर प्रशासन से माहौल बनाने की मांग की गई। अभिभावकों का कहना है कि पठन-पाठन जल्द चालू किया जाए, नहीं तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। 

उन्होंने थाना और प्रशासन से स्कूल को निर्बाध रूप से चालू करने और छात्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। 

शिक्षकों का कहना है कि घटना दुखद है, लेकिन स्कूल बंद होने से सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई और शिक्षकों के जीविकोपार्जन पर असर पड़ रहा है। जांच चलती रहे, दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन निर्दोष न फंसें। सभी ने जिला प्रशासन से स्कूल को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी

Oct 30, 2026, 7:52:00 PM
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम

Oct 30, 2026, 7:37:00 PM
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख

Oct 30, 2026, 7:06:00 PM
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

Oct 30, 2026, 7:02:00 PM
 ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद

Oct 30, 2026, 6:57:00 PM
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
Oct 30, 2026, 6:50:00 PM
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी

Oct 30, 2026, 6:40:00 PM
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद

Oct 30, 2026, 6:29:00 PM
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस

बेमौसम बारिश और अर्णब तूफान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में गिरकर धान की फसल हो रही बर्बाद

Oct 30, 2026, 6:14:00 PM